फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   5000 prize crooks caught in the hands of the police

5000 का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 19 Mar 2022 05:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
5000 prize crooks caught in the hands of the police
चमोली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शनिवार को कर्णप्रयाग पुलिस टीम ने ग्यारह माह से फरार चल रहे हत्यारोपी को थाना पोखरी के बिनगढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारोपी पर पुलिस ने 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
विज्ञापन

मामला 19 अप्रैल 2021 का है। कर्णप्रयाग निवासी रजिया सिद्दकी ने कर्णप्रयाग कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि 16 अप्रैल को सुबह करीब दस बजे राजेंद्र कुमार निवासी गांधी नगर कर्णप्रयाग और अरविंद नेगी, निवासी पोखरी उनके बेटे रिजवान सिद्दकी को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। उसके बाद रिजवान घर नहीं आया। 19 अप्रैल को रिजवान का शव कर्णप्रयाग में अलकनंदा नदी में बरामद हुआ। तहरीर में रजिया ने राजेंद्र और अरविंद नेगी पर अपने बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद राजेंद्र को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अरविंद नेगी फरार हो गया। उसका कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपये के इनाम की घोषणा की। कर्णप्रयाग थानाध्यक्ष के नेतृत्व में आरोपी की ढूंढ खोज के लिए एक टीम का गठन भी किया गया। टीम द्वारा शनिवार को मिली सूचना पर अरविंद नेगी को बिनगढ़ गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पोखरी ध्वजवीर सिंह, उपनिरीक्षक चित्रगुप्त, अमित नौटियाल, आरक्षी नीतीश कुमार, मनोज, दिग्पाल, सुरेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed