{"_id":"6a1183417f6134e3a20aae4c","slug":"45-year-old-bridges-on-the-tharali-dewal-state-highway-are-dilapidated-posing-a-danger-to-heavy-vehicles-chamoli-news-c-48-kpg1001-123850-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: थराली-देवाल स्टेट हाईवे के 45 साल पुराने पुल जर्जर, भारी वाहनों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: थराली-देवाल स्टेट हाईवे के 45 साल पुराने पुल जर्जर, भारी वाहनों से खतरा
Sat, 23 May 2026 04:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 23 May 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
अभियान-- -
-विभागीय अधिकारी बोले बदले जाएंगे सभी आठ पुल, डीपीआर हो रही तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। थराली-देवाल-लोहाजंग-वाण स्टेट हाईवे पर बने पुल जर्जर स्थिति में है। करीब 45 साल पहले कम भार क्षमता के लिए बने इन पुलों से अब अधिक भार वाले कई वाहन एक साथ गुजर रहे हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। सरकार ने इसे नंदा राजजात मार्ग घोषित किया है लेकिन इसकी हालत जस की तस बनी हुई हैं।
यह 52 किलोमीटर लंबी सड़क दो साल पहले स्टेट हाईवे घोषित की गई थी लेकिन सड़क की दशा नहीं सुधर पाई। स्टेट हाईवे के मानकों के अनुसार इस मार्ग को डेढ़ लाइन का बनाने और पुराने पुलों को अधिक भार क्षमता वाले पुलों से बदलने का काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है। मार्ग पर छह स्टील गार्डर और दो सीसी पुल जर्जर हालत में हैं। इनमें सुनगाड़, हरिपुर और नंदकेशरी के मोटर पुल क्रमशः 1980 और 1985 के आसपास बने थे। इन जर्जर पुलों में एक साथ कई भारी वाहन गुजर रहे हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 2024 में थराली बाजार के पुल की प्लेटें क्षतिग्रस्त होने से दो महीने तक यातायात बाधित रहा था। जिला पंचायत सदस्य उर्मिला बिष्ट ने बताया कि सरकार ने इस सड़क को स्टेट हाईवे व श्री नंदा राजजात मार्ग तो घोषित किया लेकिन सड़क की हालत नहीं सुधर पाई।
वर्जन: मार्ग पर दो सीसी पुलिया और छह स्टील गार्डर पुलों को बदलना है। इनके स्थान पर अधिक भार क्षमता वाले ए-क्लास लोडिंग के पुल बनाए जाएंगे। स्वीकृति मिलने के बाद इन पुलों की डीपीआर बनाने का काम चल रहा है। कुलिंग गदेरे में स्टील पुल बनना है, जिसे राज्य सेक्टर में स्वीकृति के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
-- जेके टम्टा, सहायक अभियंता लोनिवि थराली