फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   400 couples performed rituals to wish for children Anasuya Temple Atri Muni Ashram

चमोली: 400 दंपतियों ने संतान कामना के लिए किया अनुष्ठान, जानें क्यों है लोगों की अनसूया माता में आस्था

Thu, 08 Dec 2022 04:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2022 04:05 PM IST
सार

अनसूया मंदिर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अत्रि मुनि आश्रम के पास अमृत गंगा का उद्गम स्थल है। यहां भक्तों ने मत्था टेककर अमृत गंगा की परिक्रमा की। चट्टान के शीर्ष भाग से अमृत गंगा झरने की तरह बहती है। भक्तगण चट्टान पर बने कठिन आस्था पथ से होकर अमृत गंगा की परिक्रमा करते हैं। बुधवार को बड़ी संख्या में भक्तों ने यहां जा-अर्चना की।

विज्ञापन
400 couples performed rituals to wish for children Anasuya Temple Atri Muni Ashram
मां अनसूया के दर्शनों को लगी भक्तगणों की लाइन। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

दत्तात्रेय जयंती पर होने वाले दो दिवसीय अनसूया मेले के अंतिम दिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अनसूया माता मंदिर में 400 दंपतियों ने संतान की कामना के लिए अनुष्ठान किया और मां अनसूया से आशीर्वाद लेकर विदा हुए। साथ ही अन्य गांवों की देव डोलियां बहन अनसूया से विदा लेकर अपने-अपने मंदिरों की ओर रवाना हुईं।

विज्ञापन


मंगलवार रात को मंदिर के आचार्य डा. प्रदीप सेमवाल ने छह गांवों से पहुंची सभी डोलियों की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तों ने मां अनसूया को शृंगार सामग्री भेंट की। मंदिर में अर्घ्य लगाने के बाद सभी डोलियों को अनसूया मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया। इसके बाद मंदिर के मंडप में 400 दंपतियों ने संतान कामना को लेकर रात्रि जागरण किया।
विज्ञापन


बुधवार को भक्तों ने लाइन लगाकर मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में यज्ञ हवन भी हुआ। इसके बाद दंपती अपने गंतव्य को रवाना हुए। दोपहर में अपनी बहन अनसूया से विदा लेकर सभी गांवों की देव डोलियों ने अपने-अपने मंदिरों के लिए प्रस्थान किया। इसी के साथ दो दिवसीय मेला संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद राणा, पंडित हरीश सेमवाल, पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, उम्मीदें ग्रुप के अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, मनोज सिंह, रघुवीर सिंह, गोपाल बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, भीम सिंह और अयोध्या प्रसाद सती आदि मौजूद रहे।

भक्तों ने की अमृत गंगा की परिक्रमा
अनसूया मंदिर से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर अत्रि मुनि आश्रम के पास अमृत गंगा का उद्गम स्थल है। यहां भक्तों ने मत्था टेककर अमृत गंगा की परिक्रमा की। चट्टान के शीर्ष भाग से अमृत गंगा झरने की तरह बहती है। भक्तगण चट्टान पर बने कठिन आस्था पथ से होकर अमृत गंगा की परिक्रमा करते हैं। देवलधार की मां ज्वाल्पा और माता की दिवारा यात्रा में शामिल हो रहे पुजारियों ने अमृत गंगा में पवित्र स्नान भी किया।

ये भी पढ़ें...बंपर भर्तियां: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, कई साल बाद निकली यहां भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस का घेरा
भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए चमोली पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहा। यहां तक कि मंदिर के मंडप तक पुलिस के अधिकारी तैनात रहे। पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह भी अनसूया माता मंदिर के मंडप में स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। बुधवार को पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल स्वयं सुरक्षा व्यवस्था देखने पांच किलोमीटर पैदल चलकर अनसूया मंदिर में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed