फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitments 2023 came out after years in Cantonment Boards Ministry of Defence Uttarakhand news in hindi

बंपर भर्तियां: बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर, कई साल बाद निकली यहां भर्ती, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Thu, 08 Dec 2022 02:40 PM IST
रेनू सकलानी महेश्वर सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून।
महेश्वर सिंह, माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 08 Dec 2022 02:40 PM IST
सार

युवा देश की 62 छावनियों में से किसी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। बेरोजगार युवक लगातार स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे थे। अब रक्षा मंत्रालय ने चरणबद्ध तरीके से स्थायी नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Recruitments 2023 came out after years in Cantonment Boards Ministry of Defence Uttarakhand news in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा मंत्रालय के अधीन छावनी परिषदों में वर्षों बाद बंपर भर्तियां निकली हैं। रक्षा मंत्रालय ने जुलाई-2023 तक चार चरणों में रिक्त पदों को भरने के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। मंत्रालय देश की सभी 62 छावनियों में करीब पांच हजार पदों पर मिशन मोड में भर्ती की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में 525 पदों पर भर्ती होगी जिसमें से 97 उत्तराखंड के लिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में कुल नौ छावनी परिषद हैं। इनमें कई वर्षों से स्थायी पदों के लिए नियुक्तियां नहीं हो रही थीं। बीच-बीच में जरूरत पड़ने पर संविदा पर कर्मचारियों को रखा गया। जबकि, बेरोजगार युवक लगातार स्थायी नियुक्ति की मांग कर रहे थे। अब रक्षा मंत्रालय ने चरणबद्ध तरीके से स्थायी नियुक्ति करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


युवा देश की 62 छावनियों में से किसी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में 25 छावनियों के लिए 525 पदों पर भर्तियां निकालने के लिए रक्षा मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर दी है। अब प्रदेश की छावनी परिषद के अधिकारी इन पदों का विज्ञापन निकालने की तैयारी में जुट गए हैं। बहुत जल्द इन पदों के लिए विज्ञापन निकलने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन छावनियों में निकली है भर्ती 
अल्मोड़ा : 2
चकराता : 10
क्लेमेंटटाउन : 6
देहरादून :36
लंढौर : 3
लैंसडौन : 14
नैनीताल : 7
रानीखेत : 9
रुड़की : 9

ये भी पढ़ें...Politics: मोदी-नड्डा से सशक्त मंडल, बूथ सत्यापन का मंत्र लेकर लौटे भट्ट, मिशन 2024 के लिए है ये तैयारी


इन पदों पर होनी हैं भर्तियां 
असिस्टेंट इंजीनियर, डॉक्टर, जूनियर इंजीनियर, सेनेटरी इंस्पेक्टर, लेडी मेडिकल अफसर, स्टेनो, इलेक्ट्रीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, कंप्यूटर प्रोग्रामर, जूनियर क्लर्क, कैशियर, फॉरेस्टर, फॉरेस्ट गार्ड, माली, असिस्टेंट टीचर, चौकीदार, लाइनमैन, फिटर, सफाईवाला, चपरासी आदि। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed