फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   40 people opposed the opening of a liquor shop in a tin shed, 70 came in support

Chamoli News: टिन शेड में शराब की दुकान खुलने के विरोध में 40 लोग, समर्थन में 70 आए

Thu, 03 Apr 2025 06:53 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 03 Apr 2025 06:53 PM IST
विज्ञापन
40 people opposed the opening of a liquor shop in a tin shed, 70 came in support
बदरीनाथ हाईवे पर ग्रेफ चौक के निकट खुलने की आशंका पर पहुंचे लोग
विज्ञापन

विरोध में आए लोगों ने डीएम और समर्थन करने वालों ने पालिका अध्यक्ष और ईओ को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गौचर। नगर पालिका की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर ग्रेफ चौक के निकट बनाए गए टिन शेड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस टिन शेड में शराब की दुकान खोले जाने की आशंका पर 40 से अधिक लोग विरोध में उतर आए और डीएम को ज्ञापन भेजा। वहीं करीब 70 व्यापारियों ने इस टिन शेड पर शराब की दुकान खोलने की मांग का ज्ञापन पालिका अध्यक्ष और ईओ को सौंपा।
नगर पालिका की ओर से हाल ही में ग्रेफ चौक के निकट एक टिन शेड का निर्माण किया गया है। इस टिन शेड पर शराब की दुकान खोले जाने की सूचना पर व्यापारी और स्थानीय लोग एकजुट हुए और विरोध में आ गए। जनकल्याण लोक सेवा मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार, खुशाल सिंह नेगी, राजेंद्र लाल, विक्रम नेगी, महावीर सिंह, जगदीश सिंह सहित चालीस से अधिक लोगों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजा। कहा कि यहां विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं का आना-जाना रहता है। इसके समीप बीआरओ कार्यालय और बीस मीटर आगे प्ले स्कूल भी है। वहीं दूसरी ओर अरुण मिश्रा, सुनील मिश्रा, बलवंत सिंह नेगी, अमित कुमार, मनोज खत्री, विनोद बिष्ट, हरीश नयाल सहित करीब 70 व्यापारियों ने पालिका अध्यक्ष और ईओ को ज्ञापन सौंपकर इस टिन शेड में शराब की दुकान खोले जाने की मांग की। कहा कि गौचर में शराब की दुकान मुख्य बाजार में है और इसके समीप महिला व्यापारियों की दुकानें होने से महिला उपभोक्ताओं की भीड़ रहती है। ऐसे में महिला व्यापारियों व उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में अधिकांश टिन शेड के समीप के व्यापारी हैं।
विज्ञापन


कोट
ग्रेफ चौक के समीप बनाए गए टिन शेड का प्रस्ताव पालिका बोर्ड की ओर से पारित है। पालिका की ओर से इसे किराये पर देने के लिए बनाया गया है। व्यापारियों ने इस टिन शेड पर शराब की दुकान खोले जाने की मांग पालिका से की है। - संदीप नेगी, अध्यक्ष नगर पालिका गौचर ।
विज्ञापन
विज्ञापन



टिन शेड का निर्माण पालिका के पार्किंग स्थल पर किराये पर देने के लिए किया गया है। यहां पर पार्किंग से कोई आय पालिका की नहीं हो रही थी और अतिक्रमण भी हो रहा था। - हेमंत चौहान, ईओ, नगर पालिका।


पिंडर घाटी को ड्रग्स फ्री बनाने को लेकर हुई बैठक

थराली। तहसील सभागार में पिंडर घाटी मेडिकल एसोशिएशन और प्रशासन की बैठक में पिंडर घाटी को ड्रग्स फ्री बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मेडिकल स्टोर संचालकों को प्रतिबंधित दवाओं के बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाने को कहा गया। वृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी पंकज भटट की अध्यक्षता में तहसील सभागार में थराली, देवाल और नारायणबगड़ के मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक हुई। कहा गया कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत सभी दवा विक्रेताओं नियमों का सख्ती से पालन करें। एसडीएम ने कहा कि नशा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। जिससे न केवल व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। अपितु संपूर्ण समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। बैठक में मेडिकल संचालकों ने अपनी समस्याएं भी रखी। बैठक में तहसीलदार अक्षय पंकज, थानाध्यक्ष पंकज कुमार, दिनेश जोशी, खुशाल नेगी, कैलाश जोशी, गौरव जोशी, डीडी जोशी और ज्योति नेगी सहित अन्य लोग मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed