फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   300 meter long motor bridge to be built on bypass route

बाईपास मार्ग पर बनेगा 300 मीटर लंबा मोटर पुल

Mon, 10 Oct 2022 10:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 10:55 PM IST
विज्ञापन
300 meter long motor bridge to be built on bypass route
बदरीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग पर हिल कटिंग के साथ ही लगभग 300 मीटर लंबा मोटर पुल भी बनाया जाएगा। जोशीमठ क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन को देखते हुए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यह निर्णय लिया है। करीब छह किमी लंबे इस मार्ग पर हिल कटिंग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर सेना के साथ ही बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले वाहनों की आवाजाही सुगम होगी। इससे बदरीनाथ हाईवे की दूरी करीब 14 किमी कम हो जाएगी।
विज्ञापन

यह मार्ग जोशीमठ नगर की तलहटी में अलकनंदा के किनारे से होकर गुजरेगा। जोशीमठ नगर क्षेत्र में पहले से ही भूस्खलन और भूधंसाव हो रहा है। जिस कारण स्थानीय लोग इस मार्ग का विरोध भी कर रहे हैं। भूस्खलन संभावित क्षेत्र में बीआरओ ने मार्ग पर करीब 300 मीटर लंबा स्टील गार्डर पुल के निर्माण की योजना बनाई है। इस पर करीब 66 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरओ के कमांडर मनीष कपिल ने बताया कि पुल का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। इस मार्ग पर चट्टान कटिंग कर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। भूस्खलन संभावित क्षेत्र में पुल स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed