फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   जीआईसी पज्याणाखाल में शिक्षकों के पद रिक्त

जीआईसी पज्याणाखाल में शिक्षकों के पद रिक्त

Sat, 04 May 2019 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी पज्याणाखाल में शिक्षकों के पद रिक्त

विज्ञापन
देवाल। ब्लॉक के राइंका घेस और वाण में इंटर की कक्षाएं एक शिक्षक के भरोसे चल रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मुख्यमंत्री और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिक्षक भेजने की मांग की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
राइंका देवाल, बोरागाड़, मेलखेत, वांण, घेस, ल्वाणी, सवाड़ तथा हाईस्कूल बलाड़, श्रीकोट, चोटिंग, मानमती, तोरती, बेराधार, चौड़ में शिक्षकों की कमी के साथ-साथ लंबे समय से प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। पूरे ब्लॉक में हाईस्कूल में 25 तथा इंटर में शिक्षक के 35 पद रिक्त हैं। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने बताया कि कई बार क्षेत्र पंचायत की बैठक में सरकार से शिक्षकों की मांग की गई, लेकिन जनता की मांग को अनसुना किया गया। खंड शिक्षाधिकारी जीडी कुनियाल का कहना है कि ब्लाक के अंतर्गत रिक्त पदों की सूची उच्चधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

गैरसैंण। राजकीय इंटर कॉलेज पज्याणाखाल में इंटर स्तर पर शिक्षकों की कमी से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। खुशाल सिंह, बचन सिंह, रमेश चंद्र और कुंवर सिंह आदि ने कहा कि वर्ष 2016 में हाईस्कूल पज्याणाखाल का उच्चीकरण किया गया, लेकिन उसके बाद शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई। वर्तमान में यहां इंटर में 30 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। अभिभावकों ने कहा यदि जल्द शिक्षक नहीं भेजे तो आंदोलन किया जाएगा। कालेज प्रभारी प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि उच्चाधिकारियों से आश्वासन मिला है कि चुनाव आचार संहिता हटने के बाद विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
शिक्षकों की ड्यूटी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित
देवाल। ब्लॉक में शिक्षकों की ड्यूटी पंचायती चुनाव के निर्वाचन नामावली की सूची तैयार करने में लगने से 17 एकल स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इससे अभिभावक अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं। प्राथमिक स्कूल नमला के विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष कमला देवी ने कहा कि उनके स्कूूल में सिर्फ एक शिक्षक है। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि कई स्कूल एकल शिक्षक के भरोसे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। अभिभावकों ने बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी निर्वाचन कार्यों में लगने से कई स्कूल नियमित रूप से नहीं खुल रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकाकारी जीडी कुनियाल ने कहा कि देवाल ब्लॉक में 17 एकल प्राथमिक स्कूलों में जल्दी ही शिक्षकों की अतिरिक्त व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल स्कूलों में शिक्षक ड्यूटी पूरी करने के बाद पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed