{"_id":"5d03d2288ebc3e57c1003804","slug":"15605314851-gopeshwar-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली में नायब तहसीलदारों की कमी की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी निजाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली में नायब तहसीलदारों की कमी की समस्या से ग्रामीणों को मिलेगी निजाता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में नायब तहसीलदारों की कमी को देखते हुए प्रशासन ने राजस्व निरीक्षक व रजिस्ट्रार कानूनगो को नायब तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। इससे अब ग्रामीणों को राजस्व कार्यों में हो रही दिक्कतों से निजात मिल जाएगी।
चमोली जिले में 12 नायब तहसीलदारों के पद सृजित किए हैं जिसमें से लंबे समय से 11 पद रिक्त पडे़ हैं। ऐसे में तहसील में ग्रामीणों के आय, जाति, स्थायी निवास प्रमाणपत्रों के न बनने सहित राजस्व के पुलिस कार्य बाधित हो रहे थे। इस समस्या को देखते हुए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने जिले में तैनात तीन राजस्व निरीक्षक और तीन रजिस्ट्रार कानूनगो को नायब तहसीलदार का अतिरिक्त कार्य सौंप दिया है। आदेशों के अनुसार राजस्व निरीक्षक भक्तदर्शन परमार को चमोली और नंदप्रयाग, मानवेंद्र सिंह को कर्णप्रयाग, बल्लू लाल को जोशीमठ, रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश कुमार पल्लव को गैरसैंण व आदिबदरी, मोहन सिंह रावत को पोखरी व जिलासू तथा राकेश कुमार देवली को घाट तहसील के नायब तहसीलदार का अतिरिक्त कार्यभार देने के आदेश जारी किए हैं। जिले की थराली तहसील में तैनात एकमात्र नायब तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला को थराली के साथ ही देवाल और नारायणबगड़ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। इस आदेश के बाद अब तहसील स्तर पर होने वाले कार्यों को लेकर ग्रामीणों को भटकना नहीं होगा। डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि इस व्यवस्था से जिले में राजस्व संबंधी कार्यों में ग्रामीणों को हो रही दिक्कतें दूर हो सकेंगी।