{"_id":"5d012f2cbdec220775595f6f","slug":"156035869012-karnpryag-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिदोली और डिम्मर गांव में आयोजित धार्मिक आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिदोली और डिम्मर गांव में आयोजित धार्मिक आयोजन में उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लॉक के सिदोली गांव में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा और पौराणिक टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर में आयोजित रामचरित मानस पाठ सुनने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
सिदोली गांव में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत कथा के दसवें दिन गंगा दशहरे पर श्रद्धालुओं ने गांव के पौराणिक महादेव मंदिर से कथा स्थल तक भव्य जल कलश शोभा यात्रा निकाली। आचार्यों ने कथा व्यास के स्नानादि की प्रक्रियाएं संपादित कीं। इस दौरान श्रीमद्देवी भागवत कथा पुराण का वर्णन करते हुए कथा व्यास आचार्य महानंद मैठाणी ने कहा कि मां नव दुर्गा की नियमित पूजा करने से घर और परिवार में सुख-समृद्धि आती है। इस मौके पर पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, रमेश नौटियाल, शिव प्रसाद खंडूड़ी, नरेश देवली, संजय मैठाणी, दिवाकर नौटियाल सहित मौजूद थे। जबकि पौराणिक सिद्धपीठ टटेश्वर महादेव मंदिर डिम्मर में आयोजित राम चरित मानस पाठ यज्ञ की पूर्ण आहुतियों के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में महंत योगेशानंद महाराज, पंडित संतोष खंडूड़ी, पवन डिमरी, रविंद्र खंडूड़ी, हरीश चंद्र डिमरी, प्रकाश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, संतोष डिमरी आदि शामिल हुए।