{"_id":"5d012f26bdec2207594b2fe0","slug":"156035868411-gopeshwar-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्रियों को दें अतिथि देवो भव का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्रियों को दें अतिथि देवो भव का सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने बदरीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीकेटीसी के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ पंडा व डिमरी पंचायत से जुड़े ब्राह्मणों के साथ बैठक कर तीर्थयात्रियों को अतिथि देवो भव का सम्मान देने का आह्वान किया।
आचार्य शिव प्रसाद मंमगाई बुधवार सुबह छह बजे बदरीनाथ पहुंचे और धाम में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने तीर्थयात्रियों से यात्रा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद हुई बैठक में मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने कहा कि इस बाद तीर्थयात्रा रिकार्ड कायम कर रही है। प्रतिदिन धाम में 25 से 30 हजार तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जा रही है। चारों धामों में बेहतर यात्रा व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिकारियों के मौजूद न होने पर नाराजगी जताई गई। इस मौके पर मंदिर समिति के अभियंता सुनील तिवारी, माधव प्रसाद भट्ट, मगन लाल डंगवाल और धीरज पंचभैया आदि मौजूद थे।