फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   कर्णप्रयाग, गेरसैंण, देवाल और आदिबदरी में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर लोगों ने फूंका पाकिसतन का पुतला

कर्णप्रयाग, गेरसैंण, देवाल और आदिबदरी में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर लोगों ने फूंका पाकिसतन का पुतला

Fri, 15 Feb 2019 09:47 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग, गेरसैंण, देवाल और आदिबदरी में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर लोगों ने फूंका पाकिसतन का पुतला
anger - फोटो : amarujala
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/देवाल/आदिबदरी। आतंकी हमले में सीआरपीएफ जवानों की शहादत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कर्णप्रयाग के मुख्य बाजार में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान का पुतला दहन करते हुए शहीदों के शोक में दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान महंत रामानंद, व्यापार संघ अध्यक्ष वृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूड़ी, नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, भाजपा के जिला महामंत्री पंकज डिमरी, पुष्कर रावत, महेश खंडूड़ी, जनार्दन चमोला, अनुज डिमरी, सुभाष गैरोला आदि मौजूद थे। गैरसैंण में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान रामचंद्र गौड़, सुरेंद्र बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्कर रावत आदि मौजूद थे। देवाल में पूर्व सैनिकों ने पाक का पुतला दहन कर प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को गोली का जवाब गोली से देने की मांग की। इस दौरान पूर्व सैनिक उम्मेद सिंह, बलवीर घुनियाल, बलवीर दानू, केडी मिश्रा आदि मौजूद थे। आदिबदरी में आक्रोशित लोगों ने बाजार में जुलूस निकालकर पाकिस्तान का पुतला फूंका और जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष विजय कुंवर, दयाल सिंह रावत, नवीन खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed