{"_id":"616c53d0ef9cf84de84ff486","slug":"15-families-shifted-to-school-karnpryag-news-drn393624635","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 परिवारों को स्कूल में किया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 परिवारों को स्कूल में किया शिफ्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैनगढ़ गांव के ऊपर पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को देखते हुए धगसाड़ तोक के 15 परिवारों को प्रशासन ने जूनियर हाईस्कूल पैनगढ़ में शिफ्ट कर दिया है। यहां ग्रामीणों के मकानों के ऊपर बोल्डर और मलबा गिर रहा है, जिसके कारण ग्रामीणों के मकानों के साथ-साथ खेत खलिहानों को भारी क्षति पहुंची है।
वर्ष 2013 में पैनगढ़ गांव के ऊपर पहाड़ी में दरारें पड़ी थीं। ग्रामीणों ने उस समय प्रशासन को इसकी सूचना दी थी और प्रशासन ने इस क्षेत्र का भूगर्भगीय सर्वेक्षण भी किया था, यहां सुरक्षा के कोई उपाय नहीं हुए। शनिवार रात को यहां गांव के ऊपर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने लगे। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को स्कूल में शिफ्ट कर दिया गया है। पूर्व प्रधान दिनेश चंद्र पुरोहित, प्रेम चंद्र पुरोहित, राजेंद्र राम, कैप्टन चंद्र मोहन सिंह गड़िया, जगमोहन सिंह गड़िया, खुशाल सिंह, बख्तावर राम, नंद लाल गोविंद लाल, खुशाल रावत, घनानंद पुरोहित, कुलदीप सिंह, नारायण दत्त आदि ने सरकार से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग की। राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उपजिलाधिकारी को दी गई है।