फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   जम्मू-कश्मीर की घटना से चमोली जिले में उबाल

जम्मू-कश्मीर की घटना से चमोली जिले में उबाल

Fri, 15 Feb 2019 09:47 PM IST
Deepa Sharma Deepa Sharma
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की घटना से चमोली जिले में उबाल
anger - फोटो : amarujala

विज्ञापन
गोपेश्वर। जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों पर आतंकी हमले को लेकर चमोली जिले के लोगों में पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त उबाल है। लोगों ने अब केंद्र सरकार से पाकिस्तान को करारा सबक सिखाने की मांग की है।
शुक्रवार को दिनभर जिले में स्थान-स्थान पर पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन हुए। गोपेश्वर मुख्य तिराहे पर व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया। व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि अब सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, पाकिस्तान से सीधे आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। पाकिस्तान को विश्व मानचित्र से ही मिटा दिया जाए। इस दौरान पुष्पा नेगी, पुष्कर सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहिताश पुरोहित, महेंद्र नेगी, सुनील भट्ट आदि मौजूद थे। वहीं, पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भी छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। छात्रों ने ‘वीर शहीदों का बलिदान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ और ‘देश के शहीद अमर रहे’ के नारे लगाए। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, मनीषा, मनोज बिष्ट, प्रवीण असवाल, उर्मिला बिष्ट, सुशील तिवारी, संजय कुमार, ज्योति आदि मौजूद थे। चमोली बाजार में भी व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस दौरान बजरंग दल के पवन राठौर, ताजवर नेगी, भूपेंद्र फरस्वाण, विनोद कनवासी, अनूप अग्रवाल, कुलदीप, राजकिशोर चौहान, संदीप, तस्लीम अहमद आदि मौजूद थे। जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी क्षेत्र में भी पाकिस्तान के विरोध में प्रदर्शन हुए।
विज्ञापन

जोशीमठ। यहां भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बीकेटीसी के अध्यक्ष व भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, भाजपा एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन सिंह रावत, नगर अध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, मुकेश डिमरी आदि मौजूद थे। वहीं, जोशीमठ के स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्घांजलि दी। इधर, उक्रांद के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल ने भी आतंकी हमले की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed