फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Center In Action On Char Dham Yatra

चार धाम यात्रा की दुर्दशा पर हरकत में आई केंद्र सरकार, मदद की पेशकेश

Wed, 17 May 2017 03:03 PM IST
संजय मिश्र/ AmarUjala
संजय मिश्र/ AmarUjala Updated Wed, 17 May 2017 03:03 PM IST
विज्ञापन
Center In Action On Char Dham Yatra
kedarnath - फोटो : amarujala
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में हो रही दुर्दशा को देख केंद्र सरकार हरकता में आ गई है। यात्रियों को हो रही असुविधा के मामले को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नडडा ने सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बातचीत की है। नडडा ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे हर हाल में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। चार धाम यात्रा में भारी दुर्दशा देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


यात्रा के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को घोर परेशानी का सामना करना पड रहा है। एक अंग्रेजी दैनिक के अनुसार बीते 19 दिनों की चार धाम यात्रा में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में अधिकांश की मौत हृदयघात के वजह से बताई जा रही है। हालांकि यात्रियों के मौत पर प्रदेश सरकार की दलील कुछ और ही है।
विज्ञापन


चार धाम यात्रा के लिए नडडा ने की स्वास्थ्य टीम भेजने की पेशकश
चार धाम यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने स्वास्थ्य टीम भेजने की पेशकश की है। सूत्र बताते हैं कि राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ हुई फोन पर बातचीत में नडडा ने यात्रियों की मौत का मामला उठाते हुए यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस मेडिकल टीम भेजने की पेशकश की है। नडडा ने मुख्यमंत्री से भी कहा है कि वे प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के जरिए भी यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष प्रबंध करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होने प्रदेश सरकार को आश्वस्त किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए उनका विभाग हर संभव मदद को तैयार है। बताया जा रहा है कि केंद्र से मेडिकल की चार टीम जल्द ही रवाना होगी। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदार और बद्री चारों धामों पर केंद्र अपनी एक—एक टीम भेजेगा। 

2013 के बाद घटा है यात्रा का चलन

Center In Action On Char Dham Yatra
badrinath - फोटो : amarujala
2013 में आई आपदा के बाद से घटा है चार धाम यात्रा का चलन 
वर्ष 2013 में केदार नाथ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से चार धाम यात्रा में यात्रियों का जोश ठंडा पडा था। यात्रियों का उत्साह बढाने के लिए खुद पीएम मोदी ने कपाट खुलने के पहले दिन ही भगवान केदार के दर्शन किए थे। तो राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 6 मई को कपाट खुलने के पहले दिन बद्री नाथ के दर्शन किए। ताकि लोगों में यात्रा को लेकर उत्साह बढे।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति के प्रयासों का असर होता भी दिख रहा है। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड पिछले वर्षों की तूलना में रिकार्ड तोड रही है। मगर सुविधाओं के अभाव में उन्हें परेशानियों से दो—चार होना पड रहा है। 

सूबे में भाजपा की सरकार होने से केंद्र को सता रही चिंता
अपनी सरकार गठन से पहले चारधाम यात्रा में होने वाली असुविधाओं को लेकर भाजपा सूबे की तत्कालीन हरीश रावत सरकार पर जमकर निशाना साधती रही है। मगर इस दफे पार्टी की अपनी सरकार है इसलिए केंद्र की भी चिंताए बढी हुई हैं। यात्रा में देश के कोने-कोने से लोग पहुंचते हैं यात्रा के दौरान आने वाली कठिनाईयों से उनके मन में राष्ट्रवादी सरकार की छवि ठीक नहीं जाएगी।

इसलिए केंद्र भी यात्रा पर नजर जमाए हुए है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की खबर आते ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कदम उठाने में देर नहीं की। मुख्यमंत्री से बात कर फौरन मेडिकल टीम भेजने की पेशकश कर दी है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed