फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   cbi inquiry revoked by government is unconstitutional.

सीबीआई जांच वापस लेने का फैसला असंवैधानिक: चौहान

Mon, 16 May 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 May 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
cbi inquiry revoked by government is unconstitutional.
मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AmarUjala

मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई जांच की अधिसूचना वापस लेने संबंधी प्रदेश मंत्रिमंडल के ताजा फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने इसे ‘जालबट्टा’ करार दिया।

विज्ञापन


कहा, यह उनको विधायकों की खरीद- फरोख्त मामले में सजा से बचाने की कोशिश है। सवालों की झड़ी लगाते हुए उन्होंने पूछा कि हरीश रावत सीबीआई जांच से भाग क्यों रहे हैं? भाजपा नेता ने लोगों से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री जहां कहीं भी मिलें, उनसे इस मामले पर सवाल जरूर करें।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत करते हुए चौहान ने कहा कि यह असाधारण घटना है कि शहर में मुख्यमंत्री के मौजूद होते हुए मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता एक वरिष्ठ मंत्री ने की। इस बैठक में मुख्यमंत्री के खिलाफ सीबीआई जांच वापस लेने का फैसला किया गया जो कि जनता के साथ बड़ा धोखा और असंवैधानिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सीएम खुद ही मुलजिम और खुद ही मुंसिफ'

cbi inquiry revoked by government is unconstitutional.
हरीश रावत - फोटो : AmarUjala

सुप्रीम कोर्ट ऐसे ही दो मामलों में बता चुका है कि राज्य सरकारों को सीबीआई जांच वापस लेने का अधिकार नहीं है। स्टिंग मामले की जांच सीबीआई से कराने का फैसला राज्यपाल का है। संविधान के अनुसार वे मुख्यमंत्री व मंत्रियों के नियोक्ता हैं। ऐसे में उनके फैसले को मंत्रिमंडल कैसे बदल सकता है।

एसआईटी से जांच कराने को पर उन्होंने चुटकी ली कि मुख्यमंत्री ‘खुद ही मुंसिफ और खुद ही मुलजिम’ बन रहे हैं। यदि मुख्यमंत्री अपनी अधीनस्थ पुलिस से जांच करवाएंगे तो नतीजा क्या आएगा, यह सबको मालूम है।

इससे साबित होता है कि उन्होंने परोक्ष रूप से अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। भाजपा इस मुद्दे को गांव-गली तक जनता के बीच लेकर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed