फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Cabinet Minister Indira Hridayesh trying to save government.

इंदिरा बनी हरीश सरकार की 'सेनापति'

Mon, 21 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 21 Mar 2016 12:21 AM IST
सार

अक्सर नाराजगी जाहिर करने वाली इंदिरा ने संभाला मोर्चा
दलबदल कानून का दोहरा फायदा मिल रहा है कांग्रेस को
अपने कुनबे के विधायकों की धड़कनों को बढ़ने से रोकने में जुटे रावत

विज्ञापन
Cabinet Minister Indira Hridayesh trying to save government.
इंदिरा हृदयेश और मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : file photo

विस्तार

मुख्यमंत्री हरीश रावत के लिए फिलहाल राहत की बात यह है कि बीच-बीच में नाराजगी जाहिर करने वाली कैबिनेट मंत्री इंदिरा

विज्ञापन

हृदयेश ने सरकार को बचाने का मोरचा संभाला हुआ है। ऐसे में अब रावत पूरी तरह से सहज दिखकर अपने कुनबे के विधायकों की
धड़कनों को बढ़ने से रोकने में भी जुटे हुए हैं।

कांग्रेस के बागी विधायकों की विधानसभा सदस्यता को समाप्त करने की ओर कदम बढ़ाकर कांग्रेस ने अपने लिए बहुमत जुटाने और
अपने कुनबे को सुरक्षित रखने का इंतजाम भी कर लिया है।

भाजपा की रणनीति का बड़ा हिस्सा कांग्रेस के बागी विधायकों के सरकार के खिलाफ मतदान करने पर टिकी हुई है। कांग्रेस फिलहाल
इसी की काट को खोजने में जुटी हुई है। 

बागी विधायकों की सदस्यता को समाप्त करने के लिए कांग्रेस ने दल बदल कानून के उस हिस्से का सहारा लिया है, जिसमें सदस्य के
आचरण के आधार पर सदस्यता समाप्त की जा सकती है। 

बागी विधायकों की संख्या करीब 14 

Cabinet Minister Indira Hridayesh trying to save government.
हरीश रावत - फोटो : AnilDogra/AmarUjala


कांग्रेस सूत्रों की माने तो 18 मार्च के घटनाक्रम में यह साबित करने खास चुनौतीपूर्ण भी नहीं है। अब कांग्रेस को इसका दोहरा फायदा
भी मिल रहा है। रडार पर रहे कांग्रेस के कुछ अन्य विधायकों के लिए यह नोटिस अंकुश लगाने का काम भी कर रहा है। 

पूर्व सांसद सतपाल महाराज की कांग्रेस से विदाई के दौरान करीब आठ विधायकों के जाने की चर्चा से भी कांग्रेस हलकान हुई थी। इस
समय भी बागी विधायकों की संख्या करीब 14 बताई जा रही थी। 

ऐसे में पांच और विधायक भी हैं, जो कांग्रेस को चिंतित कर सकते थे। बहुमत साबित करने के लिए सरकार के पास 28 मार्च तक का
समय है। 

कांग्रेस को जितना समय मिला है, उतना ही समय भाजपा के पास भी है और वह इस समय का उपयोग कांग्रेस के दुर्ग को भेदने की
एक और कोशिश के रूप में कर सकती है। ऐसे में बागी विधायकों पर सख्त दिखना कांग्रेस की रणनीतिक मजबूरी भी बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed