फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP oppose the government decision on police station in tyuni.

थाने पर गरमाई राजनीति, निशाने पर सीएम और कैबिनेट मंत्री

Fri, 13 May 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर, त्यूनी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर, त्यूनी Updated Fri, 13 May 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
BJP oppose the government decision on police station in tyuni.
मुन्ना सिंह चौहान - फोटो : AmarUjala

देहरादून जिले के त्यूनी में थाना खोलने के राज्यपाल के आदेश को पांच दिन बाद पलट देने के मामले पर सियासत गरमा गई है। भाजपा ने थाना खोलने को रोकने पर सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। राज्यपाल के आदेश को पलटने को पूर्व विधायक और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना सिंह चौहान ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा यह स्थिति बाड़ के ही फसल को खाने वाली जैसी है।

विज्ञापन


अमर उजाला के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन के दौरान उन्होंने थाना खुलवाने के प्रयास किए, जिस पर राज्यपाल ने थाना खोलने के आदेश जारी किए, लेकिन सरकार ने कुर्सी में बैठते ही फैसले को पलट दिया। उन्होंने कहा त्यूनी का क्राइम रेट किसी भी महानगर से ज्यादा है, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के चलते खाप पंचायतों के माध्यम से हत्या, दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों को भी रफा-दफा कर दिया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि ओछी राजनीति के लिए त्यूनी में थाना नहीं खुलने दिया जा रहा। कहा यदि थाना खुला तो यहां कानून का राज होगा। ऐसे में राजनीति की दुकान नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा त्यूनी हिमाचल और उत्तराखंड का इंटर स्टेट बार्डर है। ऐसे में यहां सबसे ज्यादा अवैध काम यहीं होते हैं। आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण में त्यूनी में शराब, मादक पदार्थों की तस्करी, वन्य जीवों की तस्करी की जाती है। 1998 में भी त्यूनी में थाना खोला गया था। इस दौरान वह क्षेत्र के विधायक थे लेकिन तब भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को डरा-धमका कर उनसे लिखित रूप से थाने का विरोध कराया गया।

थाना न खुलने के लिए कैबिनेट मंत्री जिम्मेदार 

BJP oppose the government decision on police station in tyuni.
प्रीतम सिंह का विरोध करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : AmarUjala

कालसी। त्यूनी में थाना खोलने का निर्णय वापस लेने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने इसके लिए क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रीतम सिंह को जिम्मेदार ठहराते हुए उनका पुतला फूंका।

वक्ताओं ने कहा कैबिनेट मंत्री के दबाव में प्रदेश सरकार ने राज्यपाल के आदेश को पलटा। कहा 1998 में भी त्यूनी में थाना खोला गया, लेकिन क्षेत्रीय राजनेताओं के दबाव में थाना प्रभावी ढंग से काम नहीं कर सका जिसे कुछ समय बाद बंद कर दिया गया। त्यूनी के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में थाने-चौकियां खोल जाने चाहिए।

आरोप लगाया कि  राजस्व पुलिस क्षेत्रीय नेताओं के विरोध में काम करती है जिस कारण पीड़ितों को न्याय नहीं मिल पाता। त्यूनी में थाना न खुलने पर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रितेश कुमार, ब्लाक प्रमुख अरविंद सिंह, खजान नेगी, मुराद हसन, संजय खान, हिमांशु नेगी, हाकम सिंह, राधा देवी, डोलू, नीलम देवी, चतर सिंह, सियाराम, राजेंद्र, कन्हैया, कुंदन सिंह, प्रताप, कपिल, दीवान, विपिन, इमरान, भीम सिंह, बबलू, प्रभा, प्रेमलता आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed