फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP and congress campion in uttarakhand.

भाजपा को उसी के जाल में फंसाने में जुटी कांग्रेस

Tue, 19 Apr 2016 09:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Apr 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
BJP and congress campion in uttarakhand.
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : logo

भाजपा की भ्रष्टाचार हटाओ यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने मंगलवार को भाजपा को उसी के जाल में फंसाने के तेवर अख्तियार कर लिए। हरीश रावत पर विश्वास जता रही कांग्रेस ने भाजपा के हर आरोप की जांच की मांग कर भाजपा के लिए भी मुश्किल खड़ी कर दी है। भाजपा ने पहले पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, हरक सिंह रावत, अमृता रावत आदि पर भी भ्रष्टाचार के आरोप जड़े थे। 

विज्ञापन


ये सभी इस समय भाजपा के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की मांग कर कांग्रेस ने भगत सिंह कोश्यारी से लेकर रमेश पोखरियाल निशंक को भी लपेटे में ले लिया। राष्ट्रपति शासन लगने के बाद से कांग्रेस प्रदेश में खास आक्रामक नहीं रही है। कांग्रेस अपने हर कदम को फूंक-फूंक कर रखने की कोशिश में है। 
विज्ञापन


भाजपा की यात्रा कांग्रेस दबाव में
ऐसे में भाजपा की भ्रष्टाचार हटाओ यात्रा से कांग्रेस दबाव में भी है। प्रदेश में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ कम और केंद्र सरकार के खिलाफ ज्यादा लड़ती हुई दिख रही है। वहीं भाजपा की सीधी लड़ाई प्रदेश में कांग्रेस से है। इस स्थिति को देखते हुए अब कांग्रेस ने राज्यपाल के जरिये भाजपा को उसी के अस्त्र से मात देने की रणनीति अपनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से राज्यपाल को दिए गए ज्ञापन की मार कांग्रेस से अधिक भाजपा पर है। भाजपा ने आपदा राहत के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को जमकर कोसा था। इसके बाद, हरीश रावत की सरकार के समय पूर्व मंत्री अमृता रावत भी भाजपा के निशाने पर रहीं थीं। 

हरक सिंह और शैला रानी रावत पर भी उठाई गई अंगुली 
रुद्रप्रयाग में व्यापारियों को राहत दिए जाने के मामले में भाजपा ने हरक सिंह और शैला रानी रावत पर भी अंगुली उठाई थी। यह सभी इस समय भाजपा के साथ हैं और इस कारण भाजपा को इन विधायकों को लेकर चुप्पी साधनी पड़ रही है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहले भी सारे आरोपों की जांच के लिए न्यायिक आयोग के गठन का ऐलान कर पाए थे। ऐसे में कांग्रेस को अब यह भी विश्वास है कि कम से कम हरीश रावत इस सारे मामले में फंसते हुए नजर नहीं आएंगे। 


यही वजह भी रही कि कांग्रेस ने संपत्ति का ब्यौरा सार्वजनिक करने की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से ही की। इसी तरह सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों की संपत्ति का ब्यौरा जारी करने की मांग कर कांग्रेस ने निशंक, कोश्यारी और भुवन चंद्र खंडूड़ी को भी निशाने पर ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed