फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   youth Congress of Bageshwar

युवक कांग्रेस ने रोजगार दो मुहिम पर चर्चा की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
youth Congress of Bageshwar
बागेश्वर। युवा कांग्रेस ने सरकार से युवाओं को रोजगार दिलाने को लेकर रोजगार दो मुहिम पर चर्चा की। कांग्रेसियों ने युवक कांग्रेस के कुमाऊं प्रभारी प्रदीप सूर्या का प्रथम बार जिला आगमन पर स्वागत किया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रोजगार दो मुहिम पर चर्चा की गई। जिसमें कोविड-19 के चलते बाहर से लौटे प्रवासी युवाओं समेत जिले के समस्त युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए मुहिम चलाने को लेकर रणनीति बनाई गई। ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, सुनीता टम्टा, कवि जोशी, भीम कुमार, रंजीत दास, ईश्वर पांडे, कुलदीप मेहता, सूर्यभान दफौटी, लक्ष्मी धर्मसक्तू, प्रकाश आर्य, उम्मेद गढ़िया, गणेश कुमार, अंकुर उपाध्याय, दीपक गढ़िया, कमलेश परिहार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed