फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Youth activity in district.

Bageshwar News: कबड्डी के बालक वर्ग में कपकोट, बालिका वर्ग में बागेश्वर की टीम रही विजेता

Sun, 17 Nov 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 17 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Youth activity in district.
बागेश्वर। डिग्री काॅलेज के खेल मैदान जिला स्तरीय खेल महाकुंभ जारी है। प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-20 आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं की एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। विकासखंड स्तर के विजेता खिलाड़ियों कई खेलों में दमखम दिखाया।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित खेलकूद के 100 मीटर दौड़ में सूजल जोशी और खुशी गोस्वामी, 200 मीटर दौड़ में पवन सिंह और खुशी गोस्वामी, 400 मीटर दौड़ में पवन सिंह और निर्मला परिहार, 800 मीटर दौड़ में राहुल शाही और मोनिका, 1500 मीटर दौड़ में रोहन गोस्वामी और पूनम गोस्वामी ने क्रमश: बालक और बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। 5000 मीटर के बालक वर्ग की दौड़ में राहुल शाही और 3000 मीटर की बालिका वर्ग के दौड़ में भावना मेहता विजेता रहे। लंबी कूद में संतोष कुमार और ज्योति कोरंगा, ऊंची कूद में विनीत हरड़िया और प्रिया, चक्का क्षेपण में सचिन सिंह और रिया भंडारी, गोला क्षेपण में महेंद्र सिंह और दीपा, भाला क्षेपण में राजेंद्र सिंह और हिमानी परिहार ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में कपकोट और बागेश्वर की टीम ने बालक और बालिका जबकि वॉलीबाल में बागेश्वर की टीम ने दोनों वर्ग में खिताब जीता। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रविंद्र कोहली, गणेश धपोला, कमलदीप मटियानी, ममता मेहरा, देव सिंह कोरंगा, आनंद कोरंगा, गोविंद मटियानी, मनमोहन सिंह परिहार, कमलेश तिवारी, ललित नेगी, किरन नेगी, कविता खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed