{"_id":"6841dc23203fde7ecf040dda","slug":"youth-activities-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116155-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्रॉस कंट्री में करुणा-तुषार, साइकिल रेस में अनुनय-भरत रहे विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्रॉस कंट्री में करुणा-तुषार, साइकिल रेस में अनुनय-भरत रहे विजेता
Thu, 05 Jun 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के भागीरथी में साइकिल रेस को हरी झंडी दिखाते डीएम आशीष भटगांई। स्रोत- सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। विश्व पर्यावरण दिवस पर फिट इंडिया अभियान के तहत क्रॉस कंट्री और साइकिल रेस का आयोजन किया गया। दौड़ में 113 और साइकिल रेस में 40 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
मंडलसेरा बाईपास से डीएम आशीष भटगांई और एसडीएम मोनिका ने क्रास कंट्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग में 66 जबकि महिला वर्ग में 47 प्रतिभागियों ने भागीदारी की। पुरुषों की दौड़ आरे बाईपास से द्वारसों तक जाकर, जबकि महिलाओं की राप्रावि आरे से वापस लौटकर परिसर गेट पर संपन्न हुई। पुरुष वर्ग की ओपन प्रतियोगिता में तुषार गोस्वामी और महिला वर्ग में करुणा कार्की विजेता रहे। साइकिल रेस के अंडर-19 बालक वर्ग में अनुनय जोशी और ओपन वर्ग में भरत ने पहला स्थान हासिल किया।
साइकिल रेस भागीरथी बाईपास से हरसीला तक जाकर वापस इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुई। विजेता प्रतिभागियों को समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि भाष्कर दास और साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष रवि साह ने पुरस्कार बांटे। इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी गुंजन बाला, किरन नेगी, राजेंद्र सिंह दफौटी, सुंदर गढ़िया, संदीप बिष्ट, अजय चंदोला आदि मौजूद रहे। संवाद