फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Your children will make cultured: Kantyura

अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा : कैंत्यूरा

Sun, 23 Oct 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Sun, 23 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Your children will make cultured: Kantyura
बैठक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने करते हुए कहा कि आज हमें महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में आगे आकर काम करना होगा तभी महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को कम किया जा सकता है। हमें अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा। यदि महिला आर्थिक रूप से सम्पन्न होगी तो घरेलू हिंसा कम होगी।
कैंत्यूरा ने महिला समूहों पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिये समूह का गठन अधिक से अधिक होना चाहिए। विभागों को भी महिलाओं का सहयोग करना चाहिए। भ्रूण हत्या को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में सजग रहना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का आपसी तालमेल होना जरूरी बताया। आयोजित लोक अदालत में पांच मामले बाल विकास विभाग में दर्ज हुए जिनका आपसी सुलह समझौते के अनुसार निस्तारण किया गया। आयोग की अध्यक्षा ने महिला नीति बनाए जाने पर चर्चा की ताकि उनके स्वास्थ्य, शिक्षा को आगे बढ़ाया जा सके। उन्होंने विद्यालयों में अभिभावकों की बैठक बुलाने के लिये शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बाल विकास अधिकारी को महिलाओं पर हो रही घटनाओं को दर्ज करने के निर्देश देते हुए लोक अदालत में दोनों पक्षों को बुलाने का सुझाव दिया। डीएम मंगेश घिल्डियाल ने महिला सशक्तीकरण के बारे में कहा कि जब महिलाओं में जागरूकता बढे़गी तब वे सशक्त होकर आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं की दयनीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिये उन्हें भी सामंजस्य बना कर कार्य करना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगरपालिका अध्यक्षा गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, सदस्य राज्य महिला आयोग विशाखा खेतवाल, मुख्य विकास अधिकारी एसएसएस पांगती, एडीएम एसएस जंगपांगी, डीडीओ केएन तिवारी, जिला कार्यक्रम एवं बाल विकास अधिकारी निर्मला अंसारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल आदि विभागीय अधिकारी और महिलाएं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed