{"_id":"6acbdc67d98e98f62a074e65","slug":"no-physics-lecturers-in-14-inter-colleges-of-kapkot-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-128657-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट के 14 इंटर कॉलेजों में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट के 14 इंटर कॉलेजों में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता नहीं
Mon, 12 Oct 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। ब्लॉक के 16 विद्यालयों में भौतिक विज्ञान विषय पढ़ाने के लिए केवल स्यांकोट और कन्यालीकोट में ही स्थायी प्रवक्ता तैनात हैं। शेष 14 इंटर कॉलेजों में प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं।
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत चयनित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट और पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट में भी भौतिक विज्ञान के स्थायी प्रवक्ता नहीं हैं। भौतिक विज्ञान इंटरमीडिएट में महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में अधिकांश विद्यालयों में प्रवक्ताओं के पद खाली रहने से बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थियों के भविष्य पर पड़ सकता है।
कोट
विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन विद्यालयों में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद रिक्त हैं, वहां जल्द ही शिक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। - आशाराम, प्रभारी सीईओ, बागेश्वर