फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   You are so good, you are so innocent my mother ...

तेरा सजा है दरबार, में नाचूं तोरे अंगना में...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
You are so good, you are so innocent my mother ...
बागेश्वर। उत्तरायणी में भजन संध्या, माता का जागरण के साथ सांस्कृतिक आयोजन शुरू हो गया है। उत्तरायणी कौतिक के शुभारंभ पर आयोजित माता के जागरण में मंगलवार रात खुशी जोशी दिगारी ने अपने भजनों से समा बांध दिया।
विज्ञापन

उत्तरायणी पर नुमाइशखेत मैदान में भजन संध्या और माता के जागरण का आयोजन किया गया। इसके बाद अघोरी बाबा और महिषासुर वध कर कालिका मैय्या की झांकी दिखाई गई। इस दौरान भजन संध्या में खुशी जोशी दिगारी, गगन ग्रोवर और अमित चुघ ने शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के प्रायोजक दलीप सिंह खेतवाल रहे। खुशी जोशी ने हे दुख भंजन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार... से माता के जागरण की शुरुआत की। इसके बाद ओढ़ के चुनरिया लाल, में नाचूं तेरे अंगना में गाया। इसकी धुन पर महिलाओं समेत वहां मौजूद लोगों ने ठुमके लगाए। उन्होंने माता, सास और बेटियों से संबंधित गाने भी गाए। इस दौरान उन्होंने तू कितनी अच्छी है, तू कितनी भोली है मेरी मां...गाना गाकर सबको भावुक कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद अघोरी बाबा की झांकी निकाली गई, जिसमें श्मशान में विभूति के साथ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान कलाकारों ने बेहतरीन नृत्य से सबका मन मोहा। इसके बाद गगन ग्रोवर ने भजन गायन किया और मां कालिका की झांकी निकाली गई। अमित चुघ ने भी शानदार भजन गायन से लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान की उछलकूद ने सबका ध्यान खींचा
बागेश्वर। उत्तरायणी मेले में आयोजित भजन संध्या में खुशी जोशी ने दुनिया में बजरंगबली का क्या कहना गाया तो हनुमान बने कलाकार ने उछलकूद कर सबका ध्यान खींचा। उन्होंने मंच पर शानदार नृत्य का प्रदर्शन किया और मेलास्थल पर बने पोलों पर चढ़कर उछलकूद की। झांकी के दौरान कलाकारों ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति दी।

स्कूली बच्चों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इस दौरान महर्षि विद्या मंदिर बिलौना, ग्रीनवैली पब्लिक स्कूल, गायत्री विद्या मंदिर, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा, जिम कॉर्बेट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस अवसर पर पिंडर घाटी विकास एवं सांस्कृतिक सलमिति थराली, निखिल डांस एकेडमी बिलौना, नेहा डांस एकेडमी, जय सांस्कृतिक समिति, दानपुर लोक कला संगम, सूचना एवं संस्कृति विभाग के दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed