फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Women Can Do Everything

महिलाएं ठान लें तो कठिन से कठिन कार्य भी संभव:मिश्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Women Can Do Everything
बागेश्वर के गरुड़ में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं, युवतियां और अ? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। महिलाएं यदि ठान लें तो कठिन से कठिन कार्य भी संभव है। मातृशक्ति पहाड़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उत्तराखंड में हुए प्रत्येक आंदोलन की वह अगुवा रही हैं। आज हर क्षेत्र में महिलाएं बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। यह बातें द हिमालय ट्रस्ट गढ़सेर सेंटर के संस्थापक समाजसेवी सदन मिश्रा ने कही।
विज्ञापन

गरुड़ में अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता 100 मिलियंस स्माइल कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महिलाओं ने कई आंदोलनों को धार देने का काम किया। चिपको आंदोलन हो या वर्ष 1966 में सरला बहन के नेतृत्व में चलाया गया शराबबंदी आंदोलन। इन आंदोलनों में महिलाओं की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

जन शिक्षण संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने कहा कि आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अपने पैरों में खड़ी हो रही हैं। परिवार का संबल बन रही हैं। उन्होंने कहा कि अपनी ताकत पहचानने से ही महिलाएं अपराजिता बन सकती हैं। संचालन करते हुए युवा कवि कमल कवि कांडपाल ने कहा कि महिलाओं के बगैर संसार की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रहे मौजूद
विनीता आर्य, आरती कुमारी, खष्टी देवी, पूनम, बबली, ममता बिष्ट, मीनू, मनीषा पांडेय, शिप्रा आर्या, कविता बोरा, ज्योति बिष्ट, स्वेता मिश्रा, दीपा, भावना, बीना, पूजा, पिंकी, राकेश, अजय, राहुल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed