फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   women Angry due to lack of water

पानी नहीं मिलने से गुस्साईं महिलाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
women Angry due to lack of water
बागेश्वर में नहर की मरम्मत के लिए प्रदर्शन करतीं पोलिंग गैनाड़ की महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। मंडलसेरा के भुल्यूड़ा तोक में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। जल संस्थान को बार-बार सूचित करने पर भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर महिलाओं का गुस्सा फूट गया। महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय में धरना देकर जल्द जल संकट को दूर करने की मांग की। समस्या का निदान नहीं होने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

भुल्यूड़ा तोक में उपभोक्ताओं को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि तीसरे दिन पानी की आपूर्ति होती है, पिछले एक सप्ताह से वह भी ठप पड़ी है। बताया कि पहले जल संस्थान ने तोक में एक हैंडपंप लगा था, जिसके माध्यम से पर्याप्त पानी मिलता था। कुछ समय बाद विभाग ने हैंडपंप को सौर ऊर्जा से जोड़ दिया, जिसके बाद से पानी का संकट गहराने लगा। छह महीने पहले विभाग ने स्टेंड को उखाड़ कर एक मकान के छत पर टंकी बना दी, जिसके बाद से हैंडपंप से पानी की एक बूंद भी लोगों को नहीं मिल पा रही है। महिला उपभोक्ताओं ने हैंडपंप को ठीक कर जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इस मौके पर पुष्पा देवी, लीला देवी, ममता देवी, गंगा देवी, गोविंदी देवी, सरिता देवी, पुष्पा देवी आदि थे।
विज्ञापन

सिंचाई नहर के मरम्मत की मांग को महिलाओं ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर। गैनाड़, गैरखेत और पोलिंग गांवों को जोड़ने वाली सिंचाई नहर की तीन साल बाद भी मरम्मत नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। गांव की महिलाओं ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन कर नहर को दुरुस्त कराने की मांग की। जल्द सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग की ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। प्रधान ने बताया कि तीन साल पहले नहर बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से गैनाड़, गैरखेत और पोलिंग के किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। कहा कि नहर के रखरखाव और मरम्मत के लिए कई बार सिंचाई विभाग को सूचित किया गया। डीएम कार्यालय में ज्ञापन देने के बावजूद नहर की सुध नहीं ली जा रही है। ग्रामीणों ने जल्द नहर की मरम्मत कर किसानों की समस्या दूर करने की मांग की। इस मौके पर रूपा देवी, पुष्पा देवी, भागीरथी देवी, चंपा देवी, सावित्री देवी, परुली देवी आदि मौजूद रहे।
मजियाखेत में पेयजल किल्लत ने बढ़ाई उपभोक्ताओं की परेशानी
बागेश्वर। ज्वालादेवी वार्ड के मजियाखेत में भी पेयजल संकट गहरा गया है। नगरपालिका के अधीन योजना से पेयजल योजना से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। परेशान उपभोक्ताओं ने जिला कार्यालय और नगरपालिका में ज्ञापन देकर जल्द जल संकट का निदान करने की मांग की।

सभासद नीमा दफौटी के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने ज्ञापन दिया। उपभोक्ताओं ने बताया कि मजियाखेत पेयजल योजना का निर्माण स्वैप के तहत हुआ था। गांव के नगरपालिका में शामिल होने के बाद योजना भी पालिका के अधीन हो गई थी। इसके बाद से वार्ड के लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। कहा कि टंकियों में भरपूर पानी होने के बाद लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। 24 घंटे में एक बार कुछ समय के लिए पानी दिया जा रहा है। जिसके कारण लोगों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने पेयजल लाइन की जांच करने और नियमित पानी की आपूर्ति करने की मांग की। इस मौके पर एलडी कांडपाल, सुनीता टम्टा, हेम कांडपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed