फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman's body found in the forest; leopard attack suspected in bageshwar

Uttarakhand News: घर से दो किमी दूर जंगल में मिला महिला का शव, तेंदुए के हमले की आशंका

Thu, 08 Jan 2026 09:21 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 08 Jan 2026 09:21 AM IST
सार

बागेश्वर जिले के मनकोट गांव से लापता महिला का शव घर से करीब दो किमी दूर जंगल की खाई से बरामद हुआ है। ग्रामीण तेंदुए के हमले की आशंका जता रहे हैं, जबकि वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

विज्ञापन
Woman's body found in the forest; leopard attack suspected in bageshwar
देवकी देवी फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले के मनकोट गांव से अचानक गायब हुई महिला का शव दो किमी दूर जंगल से मिल गया है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ग्रामीण महिला की मौत का कारण तेंदुए का हमला बता रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने की बात कही है।

विज्ञापन


मनकोट के कंपास तोक निवासी देवकी देवी (65) पत्नी कृष्णानंद देर शाम छह बजे अपने घास के ढेर के समीप पहुंची आग को बुझाने के दौरान लापता हो गई थी । परिजनों के काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से देर रात तक खोजबीन की। घर से करीब दो किमी दूर रात करीब सवा 11 बजे महिला का शव जंगल में खाई से बरामद किया। महिला के सिर में चोट के निशान थे।
विज्ञापन


पुलिस और वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। महिला की खोजबीन में जुटे ग्रामीणों और जिपं उपाध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक खेतवाल ने बताया कि क्षेत्र में बीते कई दिनों से तेंदुएं की धमक देखी जा रही थी। खोजबीन के दौरान भी महिला के शव के कुछ दूरी पर उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। महिला का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed