{"_id":"19f091385b7631da57c2c0c504ed3f47","slug":"woman-s-body-found-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में मिला महिला का शव
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sun, 31 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीमा पुलिस चौकी कोबैकोड़ी के जंगल में एक नेपाली मूल की महिला का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला और उसका पति गत तीन दिन पहले से गायब थे।
विज्ञापन
पति का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल के अनुसार रीमा क्षेत्र में मजदूरी का काम कर रहे सुरकोट नेपाल निवासी लालू बहादुर और उसकी पत्नी पीलू 27 जनवरी से गायब थे।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस को पीलू देवी का शव बैकोड़ी के जंगल में मिला। मृतका के शरीर में किसी प्रकार के घाव नहीं थे।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।