{"_id":"578d26d64f1c1b9332c4c591","slug":"woman-injured-by-falling-wall-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की दीवार गिरने से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की दीवार गिरने से महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
घायल महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में तीन दिन बाद भले ही बारिश का क्रम रुक गया हो लेकिन आपदा का कहर अभी भी जारी है। बारिश से रविवार की शाम को सड़क की दीवार ढहने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बारिश से अमतोड़ा में एक पुराना मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बिजोरीझाल निवासी राधा देवी पत्नी भूपाल राम जल्थी गांव को जा रही थी। इसी दौरान भटोली गांव के पास लोक निर्माण की दीवार भरभराकर गिर गई। सड़क के पत्थर व मलबे की चपेट में आने से राधा देवी घायल हो गई। राधा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। भारी बारिश से रविवार को अमतोड़ा गांव में हरीश सिंह का पुराना मकान क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन