फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Woman falls into ditch after being attacked by wild animal, dies

Bageshwar News: वन्यजीव के झपटने से खाई में गिरी महिला, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Woman falls into ditch after being attacked by wild animal, dies
काफलीगैर (बागेश्वर)। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के बिनसर सेंचुरी जंगल में वन्यजीव ने महिला पर हमला कर दिया। इससे वह खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद झिरौली थाना पुलिस और बिनसर के वन कर्मचारी मौके पर पहुंचे। महिला के शव को देर रात गांव लाया गया। आज शव का बागेश्वर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

झिरौली के थानाध्यक्ष मनबर सिंह ने बताया कि तारा देवी (42) पत्नी प्रेम राम मंगलवार दोपहर गांव की दूसरी महिला विमला देवी पत्नी बालम राम के साथ घास लेने बिनसर सेंचुरी के जंगल में गई थी। घास काटकर लौटते समय शाम करीब 3.30 बजे उस पर वन्यजीव ने हमला कर दिया।
विज्ञापन




विमला देवी के अनुसार वे दोनों घास लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान तारा आगे-आगे चल रही थी। गांव से करीब दो किमी दूर बिनसर सेंचुरी के जंगल के मुख्य रास्ते पर वन्यजीव ने तारा पर अचानक हमला कर दिया। विमला का कहना था तारा देवी पर तेंदुआ झपटा था। इससे तारा का संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 60 फीट नीचे खाई में गिर गई। विमला देवी ने गांव आकर लोगों को घटना की सूचना दी। ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह राणा ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम और ग्रामीण मौके पर गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि देर शाम टीम मौके पर पहुंची। महिला लुढ़कते हुए खाई में गिर गई थी। ग्रामीणों के वहां पहुंचने तक महिला ने दम तोड़ दिया था। उसके सिर पर चोटों के निशान हैं। महिला की तीन बेटियां और सात साल का एक बेटा है। पति मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।



कोट



बिनसर सेंचुरी में चोरी-छिपे घुसने से रोकने के लिए लोगों को बार-बार चेतावनी दी जाती है। जंगल में एक महिला की खाई में गिरकर मौत की सूचना मिली है। हालांकि उस पर किस वन्य जीव ने हमला किया, अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। यदि तेंदुए ने महिला पर हमला किया होगा तो उसके शरीर पर निशान भी होंगे। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। - प्रदीप कुमार धौलाखंडी, डीएफओ, बिनसर वन प्रभाग, अल्मोड़ा



वनकर्मी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलने के बाद बिनसर रेंज के वनकर्मी मौके पर पहुंचे। मामला बागेश्वर जिले का होने की सूचना के बाद रेंजर केवलानंद कांडपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना बिनसर सेंचुरी की बताई जा रही है।




क्षेत्र में फैली दहशत



महिला पर तेंदुए के हमले की सूचना के बाद काफलीगैर, पासदेव, झिरौली आदि स्थानों के लोगों में दहशत है। काफलीगैर के व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने बताया कि क्षेत्र के गांव जंगल से सटे हैं। क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता बनी रहती है। अब तक तेंदुआ मवेशियों का शिकार करता था। इस घटना के बाद लोगों में डर बढ़ गया है। पूर्व में भी यहां से सटे गांवों में वन विभाग ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed