फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   will raise the tribunal matter at the legislative

प्राधिकरण के मामले को विधानसभा में उठाऊंगा: दास

Thu, 01 Jun 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 01 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
 विधायक चंदन राम दास ने नगर में स्थानीय विकास प्राधिकरण लागू करने की अधिसूचना का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह मामले को विधानसभा में उठाकर तत्काल निरस्तीकरण की मांग करेंगे।
विज्ञापन


विधायक दास ने बताया कि कांग्रेस की पिछली सरकार ने गत 21 दिसंबर को गुपचुप तरीके से नगर में स्थानीय विकास प्राधिकरण लागू कर दिया जबकि राज्य में 25 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हुई।
विज्ञापन


तत्कालीन सरकार ने अधिसूचना जारी करने का समय ऐसा चुना ताकि लोग चुनाव आचार संहिता के कारण प्राधिकरण का विरोध ही न कर सकें।

एक तरफ नदियों से 200 मीटर की दूरी पर विकास कार्य कराने पर रोक  लगी हुई है जिससे कई विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, वहीं प्राधिकरण लागू होने से लोगों के गृह निर्माण से लेकर सरकारी और गैर सरकारी विकास योजनाएं प्रभावित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी निर्माण शुल्क लगने से लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी। पिछली सरकार के निर्णय को जनविरोधी बताते हुए कहा कि मामले को वह आठ जून से शुरू हो रहे विधानसभा की बैठक में उठाकर इसके निरस्तीकरण की मांग करेंगे।

पत्र मिलने की जेई की पुष्टि
स्थानीय विकास प्राधिकरण के जेई ओंकार त्यागी ने शासन से नगर में स्थानीय विकास प्राधिकरण लागू होने का पत्र मिलने की पुष्टि की है। बताया कि प्राधिकरण के तहत एसडीएम की अध्यक्षता में भवन समिति गठित हो गई है।

भवन निर्माण शुल्क के लिए तीन श्रेणी बनी हैं। इसके लिए आबादी वाले क्षेत्र में भवन बनाने के लिए लाभार्थी को 35 रुपये प्रति मीटर, मध्यम क्षेत्र में निर्माण के लिए 55 रुपये जबकि खुले क्षेत्र में भवन और अन्य निर्माण के लिए प्राधिकरण को 75 रुपये शुल्क देना होगा।


प्रस्तावित कार्य का नक्शा पास करने के अलावा अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी। भवन समिति आवेदनों को अनुमोदित करके जिलाधिकारी को भेजेगी। डीएम के निर्देश पर उनके सचिव एडीएम लाभार्थी को स्वीकृति पत्र जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण की अब तक दो बैठकें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed