{"_id":"66bd072d60ec035a1c0c4094","slug":"will-get-relief-from-standing-for-hours-at-the-slip-counter-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-108822-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पर्ची काउंटर पर घंटों खड़े रहने से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पर्ची काउंटर पर घंटों खड़े रहने से मिलेगी निजात
Thu, 15 Aug 2024 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल की ओपीडी में जांच कराने वालों की संख्या बढ़ते ही पर्ची काउंटर पर लंबी लाइन लगना आम है। कई बार कतार अस्पताल परिसर से सड़क तक पहुंच जाती है। लोग लगातार अतिरिक्त पर्ची काउंटर बनाने की मांग कर रहे थे। अमर उजाला ने भी इस समस्या को प्रकाशित किया। मामले का संज्ञान लेते हुए अब अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त पर्ची काउंटर का इंतजाम कर दिया है। अब पर्ची काउंटर में दो कंप्यूटर और दो कर्मचारी मरीजों की पर्ची बनाएंगे।
अस्पताल परिसर में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीजों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में मरीज को चिकित्सक तक पहुंचने में कई घंटे लग जाते हैं। पर्ची काउंटर पर महिला और पुरुष की अलग-अलग कतार लगाई जाती है, लेकिन पर्ची बनाने के लिए एक ही कंप्यूटर की व्यवस्था थी जिस वजह से लोगों को पर्ची बनाने के लिए लंबी लाइन पार करनी होती थी।
डाॅ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल बागेश्वर ने बताया कि जिला अस्पताल में अब दो काउंटर से पर्ची काटी जाएगी। अब मरीजों को पर्ची काउंटर के सामने लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। पर्ची काउंटर में दो कंप्यूटर दो कर्मचारियों की व्यवस्था की गई है।