{"_id":"587bc00a4f1c1b3403efe6ec","slug":"whims-and-fancies-businessman-seated-removed-from-the-store-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने मनमर्जी से दुकान लगाकर बैठे व्यापारी हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने मनमर्जी से दुकान लगाकर बैठे व्यापारी हटाए
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू बगड़ में बिना अनुमति के लगी दुकानों को हटाते ईओ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सरयू संगम पर मनमर्जी से दुकान लगाकर बैठे व्यापारियों को प्रशासन ने हटा दिया। इसके बाद व्यापारी दुकान लगाने के लिए जगह-जगह भटकते रहे। बाद में कुछ व्यापारियों ने गोमती घाट तो कुछ ने नुमाइशखेत के समीप दुकानें लगाई।
इस बार प्रशासन ने उत्तरायणी मेले में सरयू - गोमती बगड़ में लगने वाली दुकानों के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की है। संगम पर होने वाले धार्मिक आयोजनों में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए इस साल सरयू बगड़ में सीमित दुकानें लगाई गई हैं। जबकि गोमती बगड़ में समतलीकरण कर अधिक दुकानें लगाई गई हैं।
इससे मेलार्थियों के साथ ही व्यापारियों को भी काफी सुविधा मिल रही है। मैदानी क्षेत्र से आए कुछ व्यापारियों ने रविवार की सुबह सरयू बगड़ में मनमर्जी से अपनी दुकानें लगा ली। मौके पर पहुंचे एसडीएम एसएस राणा और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह राना ने बगड़ से दुकानों को हटाया। इस मौके पर उन्होंने घाट में बेतरतीब तरीके से दुकानें लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इधर व्यापारियों ने बताया कि वह पहली बार यहां आए हैं। उन्हें पता चला कि बागेश्वर में सात दिन तक मेला लगता है। मेले में दुकान लगाने के लिए पहले ही आवेदन करना पड़ता है इसका उन्हें पता नहीं था।