{"_id":"601d828b8ebc3e4b68212890","slug":"when-will-the-minister-take-steps-to-deal-with-abandoned-animals-bageshwar-news-hld4137157141","type":"story","status":"publish","title_hn":"लावारिस जानवरों से निपटने के लिए कब कदम उठाओगे मंत्री जी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लावारिस जानवरों से निपटने के लिए कब कदम उठाओगे मंत्री जी?
विज्ञापन
कपकोट में लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग को लेकर बीसूका उपाध्यक्ष का घेराव करतीं महिला?
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। लावारिस जानवर ग्रामीणों के गले की फांस बनते जा रहे हैं। गांव से लेकर नगरों तक इनका आतंक है। सरकार और प्रशासन के पास लावारिस जानवरों से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। बार-बार हो रही अनदेखी से आक्रोशित महिलाओं ने बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया और विधायक बलवंत सिंह भौर्याल का घेराव कर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार लावारिस और जंगली जानवरों से निपटने के लिए कब सख्त कदम उठाएगी? महिलाओं ने तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है।
लावारिस जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर शुक्रवार को कपकोट क्षेत्र की महिलाओं का एक दल बीसूका उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया और विधायक भौर्याल से मिलने लोनिवि गेस्ट हाउस पहुंचा। देखते ही देखते वहां महिलाओं का जमावड़ा लग गया। महिलाओं ने दोनों नेताओं का घेराव कर लावारिस जानवरों की समस्या बताई। उन्होंने कहा कि कपकोट क्षेत्र में जंगली और लावारिस जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनके डर से भूमि बंजर हो रही है। खेती नहीं होने से लोग पलायन कर रहे हैं।
कहा कि दिनभर लावारिस जानवर नगर और खेतों में घूमते रहते हैं। खेतों में फसल उगने से पहले ही ये उसे चौपट कर दे रहे हैं। सरकारी नुमाइंदे मात्र मूकदर्शक का काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता क्यों ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं का निपटारा नहीं करते हैं? महिलाओं ने शीघ्र इस समस्या का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। घेराव करने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य विमला देवी, प्रधान सीता कपकोटी, गोविंदी देवी, चंद्रा देवी समेत दर्जनभर से अधिक महिलाएं मौजूद थीं।