फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Welness Center Bageshwar

एक साल बीता, कब कटेगा हेल्थ वेलनेस सेंटर का फीता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Welness Center Bageshwar
बागेश्वर के सैंज में बना हेल्थ वेलनेस सेंटर। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में तीन हेल्थ वेलनेस सेंटर बनने हैं लेकिन अब तक भी एक भी वेलनेस सेंटर नहीं बन पाया है। सैंज में एक साल से चल रहा वेलनेस सेंटर काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। निर्माण की धीमी प्रगति से लोग नाखुश हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में तीन हेल्थ वेलनेस सेंटर प्रस्तावित हैं। सैंज (काफलीगैर), बैड़ामझेड़ा (कपकोट) और सिरकोट (गरुड़) में हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाए जाने हैं। एक साल पहले इसकी मंजूरी मिल गई थी।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सैंज (काफलीगैर) को हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक साल से काम चल रहा है लेकिन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है। अन्य दो जगहों पर प्रस्तावित वेलनेस सेंटरों पर फिलहाल कोई कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्थ वेलनेस सेंटर के फायदे
बागेश्वर। वेलनेस सेंटर में डिलीवरी, नवजात और बच्चों के इलाज की सुविधा, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, संक्रामक, गैर संक्रामक रोगों के प्रबंधन की सुविधा, आंख, नाक, कान, गले से संबंधित बीमारी के इलाज की सुविधा दी जानी है। सेंटरों में 12 तरह की जांच की सुविधा और निशुल्क दवा दी जाएंगी।

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सैंज में हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाने का कार्य जारी है। योग प्रशिक्षक न होने से सेंटर का शुभारंभ नहीं हो पाया है। निदेशालय को इस बारे में अवगत कराया जा चुका है। शीघ्र ही सैंज में बन रहे वेलनेस सेंटर का लोगों को लाभ प्राप्त होगा। - डॉ. राघवेंद्र गुप्ता, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी बागेश्वर
फोटो 18 बीजीएस 01 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed