फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   weather rain forest wealth wildlife

Bageshwar News: बारिश बनी वरदान, वन संपदा को नहीं हुआ अधिक नुकसान

Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 24 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
weather rain forest wealth wildlife
बागेश्वर। बेमौसम बारिश ने भले ही किसान, पशुपालक समेत आम इंसान की परेशानी बढ़ाई हो, लेकिन वन्यजीवन और वन संपदा के लिए इस साल का मौसम वरदान साबित हुआ है। मौसम की मेहरबानी से जंगल सुरक्षित हैं। जिले में फायर सीजन के साढ़े तीन महीनों में वनाग्नि की केवल 19 घटनाएं हुई हैं, जो पिछले साल की तुलना में 128 कम हैं। इस साल आग से होने वाला नुकसान भी नौ गुना कम रहा है।
विज्ञापन


फायर सीजन 14 फरवरी से 14 जून के मध्य रहता है। इस दौरान तापमान बढ़ने और जंगलों में पिरूल गिरने से वनाग्नि की घटनाएं चरम पर रहती हैं। इस साल भी फरवरी में वनाग्नि के इक्का-दुक्का मामले होने लगे थे, लेकिन मार्च के बाद से मौसम ने करवट बदल ली।
विज्ञापन


अप्रैल और मई में भी यही हाल है। सप्ताह में एक या दो दिन ही धूप निकल रही है, अन्य दिनों में बारिश, ओलावृष्टि हो रही है। रंग बदलते इस मौसम से वनाग्नि की घटनाएं बेहद कम हो रही हैं और हर साल लोगों के निशाने पर रहने वाले वन विभाग कर्मचारियों को भी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस साल वनाग्नि की 19 घटनाओं में 22.90 हेक्टेयर जंगल जला है और 68,700 रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले साल 24 मई तक वनाग्नि की 147 घटनाएं हुईं थीं जिनमें 214.67 हेक्टेयर जंगल जला था और 6,05,210 रुपये का नुकसान हुआ था। पिछले पांच वर्षों में सबसे कम वनाग्नि की घटनाएं 2020 में हुई थीं। कोरोना लॉकडाउन के चलते इस साल केवल पांच बार ही जिले के जंगल जले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed