फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Weather change in district.

Bageshwar News: एक मकान क्षतिग्रस्त, 10 सड़कों पर बाधित रहा यातायात

Wed, 09 Jul 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 09 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
कपकोट के खर्ककानातोली में बारिश से क्षतिग्रस्त मंदिर की छत। स्रोत- ग्रामीण
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। बारिश से कांडा तहसील क्षेत्र में एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार हो रही बारिश का कहर सड़कों पर टूट रहा है। कपकोट तहसील क्षेत्र की 10 सड़काें पर यातायात बाधित होने से 20 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को पूरे जिले में भारी बारिश हुई। बुधवार की सुबह तक कपकोट विकासखंड में 42 मिमी और बागेश्वर में 12 मिमी बारिश हुई। सुबह को मौसम खुला और आधे दिन तक धूप खिली रही। शाम करीब चार बजे से फिर मौसम ने मिजाज बदला और बारिश होने लगी। रात को हुई बारिश के दौरान जेठाई निवासी गणेश दत्त पुत्र रेवाधर का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार काफलीकमेड़ा, धमरघर-माजखेत, कपकोट-कर्मी से तोली, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, तोली-बघर, बड़ेत, असों-पाकड़, मुनार बैंड-सूपी, सीरी और भयूं-गुलेर मोटर मार्ग पर यातायात सुचारू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


खर्ककानातोली में मंदिर को नुकसान
बागेश्वर। भारी बारिश के दौरान खर्ककानातोली गांव के भगवती मंदिर को नुकसान हुआ है। मंदिर के पीछे की दीवार और छत क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर उनकी अगाध आस्था का केंद्र है। प्रशासन को इसकी जल्द मरम्मत करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को ब्लॉक किसी को अस्पताल आने में हो रही परेशानी
बागेश्वर। सड़कों के बंद होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के अंतिम दिन ब्लॉक आ रहे कई प्रत्याशियों की राह बंद सड़कों ने रोक दी। लोगों को जोखिम उठाकर पैदल आना पड़ा। कपकोट के प्रमुख कपकोट-पिंडारी, कपकोट-कर्मी सड़कों के अलावा कई छोटी सड़कों पर यातायात बाधित था। कर्मी सड़क पर दोपहर करीब एक बजे बाद यातायात सुचारू हुआ। बघर मोटर मार्ग पर भी लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। ग्रामीण योगेश दानू, कैप्टन भूपाल सिंह, गुडडू कनेरा, राजेंद्र सिंह बघरी, पदम सिंह, मालती देवी आदि ने बताया कि सिले गधेरा के समीप भारी मलबा आने से सड़क बंद हो गई। जिन लोगाें को जरूरी कार्य से आना था, उन्होंने जोखिम उठाकर भूस्खलन वाली सड़क को पार किया। कई लोगों को वापस घर लौटना पड़ा।

बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। कुछ सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा आने से सड़क खोलने में समय लग रहा है। दैवीय आपदा वाले क्षेत्रों में राजस्व विभाग की टीम निरीक्षण कर रही है। -शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed