{"_id":"c3c533a5c1cdf3034c763f8e8a673b6a","slug":"water-problem-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से नहीं आ रहा पानी, प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से नहीं आ रहा पानी, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बैगांव कालरौ गांव की नई बस्ती में पिछले तीन माह से पानी नहीं आ रहा है। कई बार विभाग को सूचित करने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं करने से नाराज ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र जलापूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन शुरू करने की धमकी दी। शनिवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि बैगांव कालरौ के नई बस्ती तोक में तीन माह से पानी नहीं आ रहा है। योजना खराब होने की सूचना विभाग को देने के बाद भी आज तक सुधार नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इसके चलते गांव के ग्रामीणों को गधेरों से जलापूर्ति करने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र खराब पड़ी योजना का सुधार कर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में उमा देवी, राधा देवी, कुंदुली देवी, कलावती देेवी, मधुली देवी, राधा देवी, आनंदी देवी, हरुली देवी, हेमा, कंचन सिंह, मोहन सिंह, भवान सिंह, चतुर सिंह, प्रधान आशा देवी, आनंद सिंह आदि ग्रामीण थे।