{"_id":"7d9afdc91d9a781935900542772df1e1","slug":"water-problem-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजना चरमराने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजना चरमराने से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
विधायक ललित फर्स्वाण ने घिंगारूतोला क्षेत्र का भ्रमण करके जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने जौलगांव में क्षतिग्रस्त पेयजल योजना का निरीक्षण किया। योजना को शीघ्र सुचारू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विधायक ने घिंगारूतोला से देवली के लिए स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने जौलगांव में पेयजल योजना को देखा। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से यह योजना खराब पड़ी है। कई स्थानों पर पाइप बंद हैं।
विज्ञापन
परिणाम स्वरूप आधी आबादी में ही कभी कभार पानी आ रहा है। शेष आबादी को इस योजना से पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को पेयजल के लिए भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। जल संस्थान से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि इस योजना को शीघ्र सुचारू कराया जाएगा। बाद में उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके योजना की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान हरीश कुमार, सामजिक कार्यकर्ता दीप पांडे, गिरीश चंद्र, आनंद सिंह, लक्ष्मण सिंह दफौटी सहित कई लोग मौजूद थे।
उध्ार,बेणीमाधव वार्ड में पेयजल संकट चल रहा है। नागरिकों के अनुसार एक माह से पानी कम आ रहा है। जल संस्थान ध्यान नहीं दे रहा है। सभासद दीप जोशी, हेम चंद्र जोशी, बाला दत्त तिवारी रणजीत सिंह आदि ने कहा कि उत्तरायणी तक व्यवस्था नहीं सुधरी तो मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।