{"_id":"5b86dc0842c79246730f5cff","slug":"water-problem-did-not-get-rid-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की समस्या से नहीं मिली निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की समस्या से नहीं मिली निजात
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के कठायतबाड़ा में टेंकर से पानी भरते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
नगर व आसपास के गांवों की पेयजल व्यवस्था बुधवार को भी नहीं सुधर सकी। जल संकट से जूझ रहे उपभोक्ताओं को कई किमी दूर जाकर पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। करोड़ों की लागत से बनीं जल संस्थान की पेयजल योजनाएं लोगों को पानी उपलब्ध करा पाने में नाकाम साबित हो रही हैं।
नगर क्षेत्र सहित सैंज, माजियाखेत, तहसील रोड, मंडलसेरा, नदीगांव, कठायतबाड़ा आदि स्थानों में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। परेशान लोगों ने जल संस्थान पर उपभोक्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। कई स्थानों में तो पिछले एक माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। लोगों को कई किमी दूर जाकर पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इधर जल संस्थान के अभियंता ने बताया कि जिन स्थानों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है वहां पर टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। योजनाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।