फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Management Training

स्वच्छता समितियों ने सीखा पेयजल प्रबंधन और रखरखाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Water Management Training
बागेश्वर में जल जीवन मिशन की कार्यशाला केस्त्र समापन पर प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छता समितियों के लिए आयोजित तीन दिनी कार्यशाला संपन्न हो गई है। कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों और पेयजल समितियों के सदस्यों को पेयजल प्रबंधन और योजना के रखरखाव की बारीकियां सिखाईं गई। प्रतिभागियों को कार्यशाला संपन्न होने पर प्रशस्ति पत्र और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में देवर्षि एजुकेशनल सोसायटी देहरादून से आए प्रकाश पाठक, उमेश यादव और नरेश चमोली ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षकों ने जल जीवन मिशन की अवधारणा, सुजल और स्वच्छ गांव, ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की गठन प्रक्रिया, नल से जल योजना का रखरखाव एवं संचालन, जल की गुुणवत्ता व जांच, भूरा और काला जल प्रबंधन, सोशल एवं वाटर ऑडिट, योजना के तकनीकी विकल्प, सूचना, शिक्ष और संचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक समन्वयक प्रकाश पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण तीन चरणों में कराया जाना है। दूसरे चरण में 22-23 और तीसरे चरण में 24-26 मार्च तक कपकोट और गरुड़ की समितियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में 72 ग्राम पंचायतों की पेयजल समितियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed