फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water line in Kapkot cracked, increased trouble with less supply

कपकोट में पानी की लाइन फटी, कम आपूर्ति से बढ़ी परेशानी

Tue, 13 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water line in Kapkot cracked, increased trouble with less supply
कपकोट में पाइपों से हो रहा पानी का रिसाव। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम पंचायत कपकोट के छिपड़ाभ्योव के समीप पानी की लाइन फटने से पानी बेकार बह रहा है। लीकेज बंद न होने से लोगों को पानी की कम आपूर्ति हो पा रही है। ग्रामीणों ने जल संस्थान से लीकेज शीघ्र बंद करवाने की मांग की है। मालूम हो कि ग्राम पंचायत कपकोट के छिपड़ाभ्योव के समीप नगर पंपिंग योजना के दो पाइप फट गए हैं।
विज्ञापन


लीकेज बंद न होने से पानी बह रहा है और ग्रामीणों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि उन्होंने जल संस्थान से लीकेज बंद करने के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने प्रशासन से लीकेज शीघ्र बंद करने के लिए जल संस्थान को निर्देशित करने की मांग की है। मांग करने वालों में ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी, बीडीसी सदस्य तारा कपकोटी, पूर्व उप प्रधान महिमन कपकोटी, राजेंद्र कपकोटी, कुंदन कपकोटी, प्रकाश बिष्ट आदि शामिल हैं। जेई केसी जोशी ने बताया कि शीघ्र मौका मुआयना करके लीकेज शीघ्र ठीक करवाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed