{"_id":"60ba66ff8ebc3e59b4438ad3","slug":"water-is-neither-good-for-drinking-nor-bathing-bageshwar-news-hld4266206161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीना तो दूर, नहाने लायक भी नहीं है पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीना तो दूर, नहाने लायक भी नहीं है पानी
विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड में घरों में आया गंदा पानी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के तहसील रोड और मजियाखेत में अमसरकोट से पानी की आपूर्ति की जाती है। बारिश के कारण नलों से लगातार दूसरे दिन गंदे पानी की आपूर्ति हुई है। पानी की टंकियां मिट्टी और मलबे से पट गई हैं।
बुधवार की बारिश के बाद बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के तहसील रोड और मजियाखेत क्षेत्र में पानी के नलों से मटमैला पानी आया। पानी के साथ आए मलबा से घरों की छतों पर रखीं टंकियों में भी भर गया। शुक्रवार को भी नलों में गंदा पानी आया। यह पानी किसी भी दशा में पीना तो दूर नहाने लायक भी नहीं था। लोगों ने जल संस्थान की फिल्ट्रेशन व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि बरसात का सीजन आ रहा है। बरसात में जलजनित रोग होते हैं। जलस्रोत और टंकियों की नियमित रूप से सफाई की जानी चाहिए। फिल्ट्रेशन की पुख्ता व्यवस्था की जानी चाहिए। नलों से गंदा पानी आने के कारण लोगों को हैंडपंपों, जलधारों से पीने के पानी का इंतजाम करना पड़ा।
अमसरकोट योजना में फिल्ट्रेशन की पुख्ता व्यवस्था है। बारिश के कारण दिक्कत आई। शुरूआती बारिश में दिक्कत आती है। वितरण टंकी में कुछ मिट्टी रह गई होगी। इस कारण मटमैला पानी आया। शुक्रवार को वितरण टंकी की भी सफाई करा दी है। अब गंदा पानी नहीं आएगा। - सीएस देवडी प्रभारी ईई जल संस्थान बागेश्वर