{"_id":"578bd14c4f1c1b9032c4b9ee","slug":"water-flowing-on-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर बह रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर बह रहा पानी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर बह रहा पानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। नगर व कस्बों की सड़कों में नालियां नहीं होने से बरसाती पानी सड़कों में बह रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की जानकारी होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से बरसात से पहले सड़कों की नालियों को दुरस्त करने के उपाय नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
बागेश्वर शहर की अधिकांश सड़कों में बरसाती पानी की निकासी के लिए नालियां नहीं बनाई गई हैं। जहां पर नालियां है या तो अतिक्रमण के कारण बंद हैं या फिर मिट्टी व कचरे से बंद पड़ी हैं। ऐसे में बारिश होते ही बरसाती गंदा पानी नालियों के बजाय सड़कों पर बह रहा है। इसके चलते राहगीरों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों में पानी जमा होने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से कई बार बरसाती पानी सड़कों से होता हुआ घरों या दुकानों में घुस जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों का और अधिक बुरा हाल बना हुआ है। अधिकांश सड़कों में मानकों के अनुसार कलवर्ट और नालियां नहीं होने से सड़कों से होकर बहने वाला बरसाती पानी खेतों को बरबाद कर रहा है।
विज्ञापन