फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Water Crysis in Majiyakhet

मजियाखेत में जल संकट बरकरार, टैकरों, गधेरों से हो रही जलापूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Majiyakhet
बागेश्वर में टैंकर से पानी भरते मजियाखेत के लोग। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के मजियाखेत क्षेत्र में शनिवार को 18वें दिन भी पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। सड़क से लगे हिस्सों में टैंकर से पानी बांटा जा रहा है। क्षेत्र के लोग नारायणद्यो गधेरे से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

मजियाखेत पेयजल योजना नगर पालिका संचालित करती है। लाइन में आई खराबी को नगर पालिका 19 दिन में भी सुधार नहीं सकी है। पानी न आने से लोग परेशान हो गए हैं। लोग जलधारों, प्राकृतिक स्रोतों, गधेरों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। इससे परेशान इलाके के लोग एनएच पर जाम लगाकर तहसील कार्यालय परिसर में धरना तक दे चुके हैं।
विज्ञापन

मजियाखेत निवासी पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख सुनीता टम्टा का कहना है 18 दिन से योजना ठप है। क्षेत्रवासी गंभीर जल संकट झेल रहे हैं। योजना न सुधरना गंभीर लापरवाही है। एसडीएम हर गिरी के निर्देश पर जल संस्थान कर्मी भी लाइन को दुरुस्त करने में जुटे हैं। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि पाइप लाइनों में हवा भरने से दिक्कत आई है। कई जगह लाइन में यूनियन आदि उपकरण बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वाराहाट के कई क्षेत्रों में नहीं आया पानी, पुनर्गठन की मांग
द्वाराहाट/भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। रामगंगा पेयजल योजना के पंप में खराबी के कारण नगर सहित आसपास के कई गांवों में शनिवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रही, जिस कारण ग्रामीणों को पानी के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग दूरदराज के पारंपरिक स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर हुए। हालांकि जल संस्थान ने बाजपुर से मैकेनिक बुलाकर सुधारीकरण का कार्य शुरू कर दिया है।
कल रविवार से आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। दो अक्तूबर को भी पंप का ट्रांसफार्मर फुंकने से कई दिनों से पेयजल संकट हो गया था। वहीं भतरौंजखान और इसके आसपास के गांवों में 15 दिनों से पेयजल किल्लत है। ठंड के दिनों में नलों में पानी न आने के कारण लोगों को पानी ढोने में भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
रामगंगा पेयजल योजना पुरानी योजना है। पुनर्गठन न होने से आए दिन लाइनें और पंप जवाब दे जाते हैं। इसका खामियाजा सैकड़ों ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है। योजना में खराबी आने से नगर पंचायत सहित गंवाड, कोटिला, भुमकिया, उटौड़ आदि क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले भी कई कई दिनों तक पानी के बगैर रहना पड़ा था। शनिवार को भी इन गांवों में आपूर्ति ठप रही।

दूरदराज के पारंपरिक स्रोतों पर लोग निर्भर रहे। ग्रामीणों ने कहा कि पारंपरिक जल स्रोत भी अत्यधिक दूरी पर हैं। क्षेत्र में तेंदुए का आतंक भी है। स्थानीय नागरिकों ने योजना के पुनर्गठन करने की माग की है। जल संस्थान के जेई एसएस रौतेला ने बताया कि बाजपुर से मैकेनिक पहुंच गए हैं। वह योजना पर काम कर रहे हैं। रविवार सुबह ही पेयजल आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed