{"_id":"57af71d64f1c1be534ee4412","slug":"water-crisis-in-kathayatbada","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठायतबाड़ा में दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठायतबाड़ा में दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 14 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
कठायतबाड़ा में पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। जिला मुख्यालय के कठायतबाड़ा क्षेत्र की जलापूर्ति दो दिनों से ठप है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। टैंकरों से सप्लाई करने के बावजूद सभी लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
कठायतबाड़ा क्षेत्र में जखेड़ा से पेयजल लाइन आती है। पिछले दिनों बारिश के दौरान चट्टान दरकने से योजना के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए थे। योजना के ध्वस्त होते ही इस क्षेत्र में पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। हालात को देखते हुए जल संस्थान की ओर से टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है, लेकिन काफी बड़ा क्षेत्र होने से सभी को पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
लोगों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है। लोगों का अधिकतर समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। नौकरीपेशा लोग सबसे अधिक परेशान हैं। परेशान लोगों ने जल संस्थान से वन विभाग तक टैंकर भेजने की मांग की है।
विज्ञापन