{"_id":"662c01b97b51ca1ce401bb16","slug":"water-crisis-in-almora-bageshwar-news-c-232-1-alm1001-111201-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: नल सूखे, नौलों और जल स्रोतों से ढो रहे पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: नल सूखे, नौलों और जल स्रोतों से ढो रहे पानी
Sat, 27 Apr 2024 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
30 हजार लीटर पानी जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर और पिकअप से बांटा
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट बढ़ गया है। नौलों और जल स्रोतों में लोगों की भीड़ रही। यहां उन्हें जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिला। इधर, जल संस्थान ने प्रभावित इलाकों में पेयजल टैंकर और पिकअप से 30 हजार लीटर पानी वितरित किया।
शुक्रवार को बरतोली, नगरखान, सन्याड़ी, शीतलाखेत, भेटुली, डाबरी, ऐरोली, मोनी आदि इलाकों में पेयजल समस्या रही। तेज धूप में लोगों ने नौले और धारों से पानी ढोया। नौलों, जल स्रोतों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। सूचना मिलने पर जल संस्थान ने प्रभावित इलाकों में पेयजल टैंकर और पिकअप वाहन भेजकर करीब 30 हजार लीटर पानी वितरित किया। टैंकर से पानी लेने के लिए लोगों में मारामारी रही।
शादियों में भी नहीं हो पानी का इंतजाम
अल्मोड़ा। सहालग सीजन में शादियों की धूम है। पानी की किल्लत से शादी वाले घरों में भी परेशानी हो रही है। शादी समारोह में पानी का इंतजाम करने में लोगों का काफी पैसा खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
कोट- पेयजल प्रभावित इलाकों में टैंकर, पिकअप वाहन से पानी वितरित किया। लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। -वीएस मेहता, सहायक अभियंता जल संस्थान अल्मोड़ा।