{"_id":"5ad7817c4f1c1b57098b54f9","slug":"water-crisis-at-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखेड़ा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने से नगर के कठायतबाड़ा और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में गंभीर जल संकट बना हुआ है। इन क्षेत्रों में पांचवें दिन भी पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। जल संस्थान टैंकर से पानी बांट रहा है।
विज्ञापन
नगर के कठायतबाड़ा, ब्लॉक कार्यालय क्षेत्र, ठाकुरद्वारा, डिग्री कॉलेज क्षेत्र में जखेड़ा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। यह योजना पिछले दिनों क्षतिग्रस्त हो गई थी। योजना से आपूर्ति ठप होने के कारण इन क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है। पांचवें दिन भी पानी नहीं आने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
सड़क से लगे क्षेत्रों के लोग जल संस्थान के टैंकर से पानी भर रहे हैं जबकि सड़क से दूर रहने वाले परिवार नदी या फिर बरसाती पानी इकट्ठा करके काम चला रहे हैं। लोगों को दूर धारों से पीने का पानी ढोना पड़ रहा है। बुधवार को भी जल संस्थान के टैंकर से प्रभावित क्षेत्रों में पानी बांटा गया।
विज्ञापन
जलापूर्ति में लंबे व्यवधान के कारण लोगों में गुस्सा है। इधर, जल संस्थान के जेई दीनदयाल ने बताया कि पेयजल योजना का सुधार किया जा रहा है। शीघ्र ही आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।