फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   water crises in bageshwar

कब तक टैंकर के पानी पर निर्भर रहेंगे साहब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
water crises in bageshwar
बागेश्वर में नलों में पानी नहीं आने पर टैंकरों से जल भरते लोग। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अमसरकोट पेयजल योजना 20 दिन बाद भी नहीं सुधारी जा सकी है। इस कारण नदी किनारे रहने वाले लोग भी पानी को तरस गए हैं।
विज्ञापन

शहर के तहसील रोड, नदीगांव, मजियाखेत आदि क्षेत्रों में करीब 20 दिनों से जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जलसंस्थान एकमात्र टैंकर के सहारे पानी बांटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन अब लोग इस व्यवस्था से भी आक्रोशित होने लगे हैं। उनका कहना है कि आखिर कब तक वे टैंकर, हैंडपंप के पानी पर निर्भर रहेंगे। तहसील रोड के सैकड़ों घरों में जल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोग परेशान हैं।
पानी न होने से दिनचर्या समेत सामान्य कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। रोज नहाना और कपड़े धोना मुश्किल हो गया है। लोगों ने विभाग के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए शीघ्र जलापूर्ति की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं जल संस्थान के ईई एमके टम्टा ने बताया कि अमसरकोट रोड पर हो रहे भूस्खलन से कई बार पाइपलाइन टूट चकी है। इस कारण अब वहां रबर का पाइप लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

---------
आखिरकार जल संस्थान ने बंद कर ही दी लीकेज
बागेश्वर। यहां मॉल रोड समेत कई स्थानों पर जल संस्थान की पाइप लाइनें लीक हैं। इस कारण जल प्रदूषण हो रहा है। पाइपलाइन में प्रेशर भी कम हो गया है और सड़क भी टूटती जा रही है। कई लोगों ने जल संस्थान से इन लीकेज को बंद कर स्वच्छ पेयजल दिलाने की मांग की थी। इसके मद्देनजर जल संस्थान के फील्ड कर्मचारियों ने रविवार को एनएच पर गड्ढा कर लीकेज को बंद कर दिया। इस पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जल संस्थान करेगा मजियाखेत की पेयजल पेयजल योजना का संचालन
बागेश्वर। मजियाखेत मोहल्ले की पेयजल पेयजल योजना का संचालन अब जल संस्थान करेगा। इसके लिए एसडीएम राकेश तिवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में जल संस्थान के एई सीएस देवड़ी ने योजना का रखरखाव कर रही समिति के पदाधिकारियों को नियमों की जानकारी दी। संपत्ति हस्तांतरण से पहले जल्द ही योजना का संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद योजना को सुधारने की कार्रवाई होगी। इसके बाद जल संस्थान जजी परिसर में बड़ा पेयजल टैंक बनाएगा।
मजियाखेत पहले ग्रामीण क्षेत्र था, तब वहां स्वैप मोड में अमसरकोट से पेयजल पेयजल योजना बनी थी। इसका संचालन ग्रामीण पेयजल समिति कर रही थी। पिछले साल मजियाखेत गांव नगर पालिका में शामिल हो गया। तब से पालिका क्षेत्र में पेयजल वितरण की पूरी संपत्ति जल संस्थान को हस्तांतरित होनी चाहिए थी लेकिन किन्हीं कारणों से ऐसा नहीं हो सका। पिछले दिनों लोगों ने पेयजल योजना का संचालन वार्ड मेंबर के माध्यम से करने की मांग की थी। डीएम रंजना राजगुरु ने एसडीएम को मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसलिए रविवार को एसडीएम सदर राकेश चंद्र तिवारी ने संबंधित पक्षों के साथ बैठक की।

समिति से जुड़े लोगों ने पेयजल योजना को पूर्ववत चलाने की मांग की जबकि एसडीएम ने मानकों का पालन करवाने को कहा। बताया कि जल्द ही जल संस्थान, पालिका, राजस्व टीम की टीम संयुक्त निरीक्षण करेगी। इसके बाद योजना जल संस्थान को हस्तांतरित की जाएगी। जलसंस्थान ने बेहतर वितरण व्यवस्था के लिए नया पेयजल टैंक बनाने, वर्तमान स्टाफ की आउटसोर्सिंग का भी आश्वासन दिया। बैठक में ज्वालादेवी वार्ड की सभासद निर्मला दफौटी, नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी, पेयजल समिति अध्यक्ष मंजू बिष्ट, विमला देवी, जगदीश मेहता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed