{"_id":"650c826c814193c90b088ee8","slug":"water-crises-in-bageshwar-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-1621-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कहीं पेयजल संकट से परेशानी, कहीं रिसकर बर्बाद हो रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कहीं पेयजल संकट से परेशानी, कहीं रिसकर बर्बाद हो रहा पानी
Thu, 21 Sep 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के माल रोड में पाइप में हो रहे रिसाव से सड़क में बहकर बर्बाद होता पेयजल। संवाद
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के कई लोग जहां सालभर पेयजल संकट का सामना करते हैं, वहीं माल रोड पर पाइप लाइन में रिसाव से भी पानी की बर्बादी हो रही है। तीन स्थानों पर पाइप लाइन से पानी रिस रहा है। पहले भी कई बार इस पाइप से पानी रिसकर बर्बाद होता रहा है। इसके बावजूद पाइप नहीं बदले जा सके हैं।
नगर क्षेत्र में रोजाना 5.55 एमएलडी पानी की जरूरत होती है, जिसके सापेक्ष 3.05 एमएलडी पानी ही मिल पाता है। कई बार पाइप लाइनों की लीकेज से उपलब्धता प्रभावित हो जाती है। माल रोड से गुजरने वाली मुख्य पाइप लाइन 40 साल से अधिक पुरानी है।
इस लाइन से अक्सर रिसाव होने लगता है। आजकल डाकखाने के पास, पेट्रोल पंप के आगे और पास के ही तीन स्थानों पर पाइप लाइन लीक हो रही है। इससे जहां एक ओर पानी बर्बाद हो रहा है वहीं जल प्रदूषण के साथ सड़क पर पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
इधर, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता सीएस देवड़ी ने बताया कि पुराने पाइपों को बदलने की तैयारी की जा रही है। एनएच प्रबंधन से इसकी अनुमति ली जा रही है। जल्द ही नई पाइप लाइन बिछाकर समस्या का स्थायी समाधान कर दिया जाएगा। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।